Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:किसानों पर लाठियां बरसा जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से रौंद डाली गई खड़ी फ़सल..!

मिर्जापुर:फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के मिर्जापुर में किसानों के ऊपर पुलिस द्वारा बर्बरता किए जाने का मामला प्रकाश में आया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:रविवार को यूपी के मिर्जापुर में अपनी फसलों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे किसानों के ऊपर पुलिस की लाठियां कहर बनकर टूटी।इस लाठीकांड में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिला किसान भी चोटिल हुईं हैं। (mirzapur kisan lathi charge news )

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में शिक्षामित्रों ने जिलाध्यक्ष व विधायक को ज्ञापन सौंप नवजीवन देने की मांग की..!

दरअसल जिले के अदलहाट इलाके के कुंडाडीह जादवपुर में रेलवे के हो रहे दोहरीकरण के चलते उस रास्ते में पड़ने वाली जमीनों को रेलवे द्वारा किसानों को आधा अधूरा मुआवजा देकर ले लिया गया है।कई किसानों का अब तक रेलवे के दोहरीकरण का काम करा रही कार्यदाई संस्था द्वारा मुआवजा भुगतान भी नहीं किया गया है।

मुआवजा न मिलने के चलते अब तक किसान अपनी जमीनों पर फसल बोते चले आ रहे हैं।वर्तमान में भी सभी किसानों की फसलें बोई हुई थीं।रविवार दोपहर अचानक खेतो में पोकलैंड और जेसीबी मशीनें पहुंच गईं, और रेलवे की कार्यदाई संस्था द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा किया जाने लगा।किसान इस बात को लेकर अड़े रहे कि फ़सल पक चुकी है बस कुछ दिनों तक और इंतजार कर ले फिर खुसी ख़ुसी खेतों में कब्ज़ा ले लें।लेक़िन प्रशासन द्वारा किसानों की बात को नहीं सुना होगा।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर पहुँचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बोला हमला..!

मजबूरन खड़ी फसल को बचाने के लिए जेसीबी और पोकलैंड के सामने लेटकर विरोध कर रहे किसानों पर लाठी भी जमकर चली। महिला किसानों को महिला पुलिसकर्मियों ने पैर पकड़कर घसीटते हुए मशीनों के सामने से हटाया।

रविवार को हावड़ा-नई दिल्ली के बीच रेलव डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था ने खड़ी फसल को रौंदते ही मौके अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा किया। भारी संख्या में मौजूद किसानों ने जेसीबी व पोकलैंड के सामने लेटकर विरोध करने लगे। पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज के चलते तीन महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

02 Mar 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
फतेहपुर में जिला महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद है, जिससे गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज रेफर किया...
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री
UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ
आज का राशिफल 09 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी

Follow Us