Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा का हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव..प्रधानाचार्य सहित चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज.!

यूपी:जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा का हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव..प्रधानाचार्य सहित चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज.!
फ़ाइल फ़ोटो मृतक छात्रा:फ़ोटो फेसबुक

यूपी के मैनपुरी ज़िले में जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा का सोमवार सुबह हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकता शव मिलने से हड़कम्प मच गया..पढ़े इस सनसनीखेज वारदात पर युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट।

मैनपुरी:यूपी के मैनपुरी ज़िले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में उस समय हड़कम्प मच गया जब सोमवार सुबह एक छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला।इस तरह से छात्रा को पंखे से लटकता देख स्कूल प्रशासन के हाँथ पैर फूल गए और आनन फानन में छात्रा को पंखे से उतार अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े-रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद की हालत बिगड़ी..'दिव्य धाम' में चल रहा इलाज.!

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के आगरा में रहने वाले परिजनों को इसकी सूचना फोन से दी जिसके बाद मौक़े पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा..

मैनपुरी के भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार तड़के कक्षा 11 की छात्रा अनुष्का पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। विद्यालय प्रशासन फांसी लगाए जाने की बात कह रहा है, वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।पीड़ित परिजनों ने मंगलवार को मामले में प्रधानाचार्य सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को आत्महत्या मान रही है लेक़िन परिजनों द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के बाद पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़तात में पुलिस जुट गई है।

छात्रों ने की तोड़फोड़..

स्कूल के प्रधानाचार्य सहित चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद छात्र स्कूल प्रशासन पर भड़क उठे और उन्होंने प्रधानाचार्य के निवास पर जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की साथ ही आरोपी स्कूल प्रशासन के लोगों के गिरफ्तारी की मांग की।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us