Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Crime News:पहले न्यूड फोटो खींचीं फिर वायरल करने की दे रहा था धमकी दसवीं की छात्रा ने लगा ली फाँसी

सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के महोबा में दसवीं की छात्रा ने धमकी से आहत होकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली.उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है.जिसमें उसने अपने गाँव के ही एक लड़के औऱ औऱ उसके माता पिता पर गम्भीर आरोप लगाए हैं. UP Crime News Mahoba Girls Suicide Case

Mahoba Crime News In Hindi:यूपी के महोबा ज़िले में एक दसवीं की छात्रा ने बदनामी के डर से फाँसी लगा आत्महत्या कर ली.छात्रा ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था.जो शव के पास पुलिस को मिला है.सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी मौत का जिम्मेदार गाँव के ही लड़के औऱ उसके माता पिता को बताया है.Mahoba Girl Suicide News

न्यूड फोटो वायरल करने की देता था धमकी..

मामला कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक गांव का है. छात्रा हाईस्कूल में पढ़ती थी.सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार गाँव का ही प्रेम कुमार है. उसने एक दिन धोखे से मुझे अपने घर बुलाया वहां मेरे साथ गलत काम किया. न्यूड फोटो वीडियो बनाए. इसके बाद अब फेसबुक पर इन फोटोज वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था.

बता दें कि बुधवार की रात छात्रा ने मकान के कमरे में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली.सुबह जब परिजन जागे तो छात्रा को फांसी पर लटकता देख उनके होश उड़ गए.सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए.

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार के खिलाफ छेड़खानी, धमकी, दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए उकसाने व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है. आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे.

18 Feb 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस प्रतिष्ठित...
Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती
14 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों के जातकों का अटका काम सुलझेगा, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज
UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

Follow Us