Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:धड़ाधड़ गिर रहे कप्तानों के विकेट.प्रयागराज के बाद इस ज़िले के एसपी हुए सस्पेंड.!

UP:धड़ाधड़ गिर रहे कप्तानों के विकेट.प्रयागराज के बाद इस ज़िले के एसपी हुए सस्पेंड.!
सस्पेंड किए एसपी मणिलाल पाटीदार।फ़ाइल फ़ोटो।

यूपी में बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस कप्तानों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है.. प्रयागराज एसएसपी के सस्पेंड होने के बाद चौबीस घण्टे के भीतर ही महोबा ज़िले के एसपी भी सस्पेंड कर दिए गए हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:यूपी में बढ़ी हुई आपराधिक वारदातों से योगी सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है।हर तरफ़ से लूट, हत्या और बलात्कार की आ रही खबरों से सरकार बिगड़ी क़ानून व्यवस्था के मुद्दे पर विरोधी दलों के निशाने पर है।लेकिन इस बीच सीएम योगी जिलों में तैनात पुलिस अफ़सरों से बेहद खफ़ा हो गए हैं।जिसका परिणाम यह है कि अब पुलिस कप्तान सीएम की रडार में आ गए हैं। mahoba sp suspend

ये भी पढ़ें-UP:प्रदेश में हो रहीं हैं ताबड़तोड़ हत्याएं..मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम ट्रेनर को बदमाशों ने गोलियों से भूना.!

मंगलवार को प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित को अपराध नियंत्रण में नाकाम, भ्रष्टाचार और क़ानून व्यवस्था में शिथिलता का हवाला देकर सस्पेंड कर दिया गया और वहाँ डीआईजी रैंक के अधिकारी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को नियुक्त कर दिया गया। mahoba sp manilal patidar suspend

ये भी पढें-कंगना के घर पर चल रहा बीएमसी का बुलडोजर..!

प्रयागराज के एसएसपी को सस्पेंड हुए अभी चौबीस घण्टे भी नहीं बीते थे कि प्रयागराज मंडल के ही महोबा ज़िले के एसपी मणिलाल पाटीदार को भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप पर सस्पेंड करने का आदेश गृह विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कर दिया गया है।महोबा के नए पुलिस अधीक्षक के तौर पर अरुण कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।अब तक अरुण पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ थे।

ये भी पढ़ें-उन्नाव रेप केस:तत्कालीन डीएम व दो एसपी के विरुद्ध होगी कार्यवाही..सीबीआई जाँच में हुआ खुलासा..!

कहा जा रहा है कि सीएम योगी कुछ जिलों के पुलिस कप्तानों से बेहद नाराज हैं।प्रयागराज से शुरू हुई कार्यवाही महोबा पर ही नहीं रुकेगी जल्द ही कई और जिलों के पुलिस कप्तानों के विकेट उखड़ सकतें हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us