Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:लखनऊ में दिनदहाड़े हिन्दू महासभा के अध्यक्ष की गोलीमार कर हत्या..भाई भी घायल..धड़ाम हो गई योगी की क़ानून व्यवस्था..!

UP:लखनऊ में दिनदहाड़े हिन्दू महासभा के अध्यक्ष की गोलीमार कर हत्या..भाई भी घायल..धड़ाम हो गई योगी की क़ानून व्यवस्था..!
फ़ाइल फ़ोटो साभार गूगल

यूपी की क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है.. रविवार सुबह बेख़ौफ़ बदमाशों ने लखनऊ में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की गोलीमार कर हत्या कर दी..पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर..

लखनऊ:यूपी में अब ऐसा लग रहा है कि जैसे पुलिस नाम की कोई व्यवस्था ही न बची हो।हर रोज प्रदेश में घट रही आपराधिक वारदातों से आम और ख़ास सभी लोग ख़ौफ़ के साए में जीने को मजबूर हैं!ताज़ा मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है।यहां रविवार की सुबह अपने भाई के संग मॉर्निंग वॉक पर निकले अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीमार कर हत्या कर दी गई।साथ ही उनके भाई को भी बदमाशों ने गोलियों से घायल कर दिया।भाई को गम्भीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर-भूख औऱ ग़रीबी ने ख़त्म कर दी थी जीने की चाह..चार जवान बेटियों संग माँ ने चुन ली मौत की राह..!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले रणजीत बच्चन लखनऊ के हजरतगंज इलाके की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे।रविवार सुबह वह रोज की भांति मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा उमके सिर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।जिसके चलते उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई।

घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।मौक़े पर मौजूद पुलिस द्वारा शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (ranjit bachchan)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर-पति को मौत के घाट उतारने वाली पत्नी पुलिस के हत्थे चढ़ी..प्रेमी फ़रार..!

आपको बता दे कि हाल ही में पिछले साल के अक्टूबर महीने में लखनऊ में ही हिन्दू नेता कमलेस तिवारी की हत्या बदमाशों द्वारा की गई थी।जिसमें पुलिस ने कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया है।तीन महीने के अंदर ही एक और हिन्दू नेता की हत्या से योगी की क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हो गए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us