Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:अपने चार मासूम बच्चों संग कुएं में कूदी माँ..सभी की मौत.!

यूपी:अपने चार मासूम बच्चों संग कुएं में कूदी माँ..सभी की मौत.!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

यूपी के ललितपुर ज़िले से बेहद ही सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है. यहां एक महिला ने अपने चार छोटे छोटे बच्चों संग कुएं में कूद आत्महत्या कर ली..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

ललितपुर: पति पत्नी के बीच होने वाले विवाद कोई नए नहीं है।अक्सर कई बातों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती है।लेक़िन कई बार इन आपसी विवादों में बात इतनी बढ़ जाती है कि कई जिंदगियां ख़राब हो जाती हैं।और कई अपनी जान गवां बैठते हैं।ऐसा ही एक मामला यूपी के ललितपुर जिले का है जहाँ पति पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने अपने ही चार मासूम बच्चों सहित जान दे दी।

ये भी पढ़े-हमीरपुर:पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति मामले के मुख्य गवाह के ऊपर हुआ जानलेवा हमला..सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात..!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ललितपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्दना खुर्द गांव के निवासी राजेश कुशवाहा की पत्नी विमला (27) ने अपने चार बच्चों भूरी (2), आरुषि (7), नयंस (4) और रोशनी (4) के साथ कुएं मे कूदकर सोमवार शाम को जान दे दी।ग्रामीणों द्वारा जब सभी को बाहर निकाला गया तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

ये भी पढ़े-कानपुर/फतेहपुर:होटल संचालक पति और कांस्टेबल सहित पांच पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की पूरी सच्चाई जान हैरान हो जाएंगे आप..!

मदनापुर के थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि विमला और उसके पति राजेश के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद विमला अपने मायके चली गई थी। शनिवार को विमला मायके से घर लौट गई थी, लेकिन सोमवार को बच्चों संग उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की कई बिंदुओं से जांच की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us