Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:योगी राज में बेलगाम हुए खनन माफिया-छापेमारी में गए खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला।

यूपी:योगी राज में बेलगाम हुए खनन माफिया-छापेमारी में गए खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला।
घायल अवस्था में खनन अधिकारी

यूपी के कौशाम्बी जिले में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी करने गए खनन अधिकारी और उनकी टीम पर माफियाओं के गुर्गों ने जानलेवा हमला कर दिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

कौशाम्बी:प्रदेश में बेलगाम हुए खनन माफियाओं की दबंगई एक बार फिर सामने आई है,कौशाम्बी जिले में अवैध खनन की सूचना पर छापा मारने पहुंचे खनन अधिकारी और उनकी टीम को जमकर मारा पीटा गया।इतना ही नहीं खनन माफियाओं के इशारे पर हुई इस मारपीट में खनन अधिकारी की गाड़ी को भी हमलावरों ने क्षति ग्रस्त कर दिया।

 जिले के सरायं आकिल थाना क्षेत्र के भखन्दा मोरम घाट पर हुए इस हमले पर खनन अधिकारी राज रंजन और उनके दो सहयोगी को गंभीर चोटें आई है जिन्हें ईलाज के लिए  निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।जिले के भकन्धा मोरम घाट का कुछ दिनों पूर्व पट्टा हुआ था लेकिन इस घाट के संचालक ने खनन क्षेत्र में मोरम न होने की बात कहते हुए जिलाधिकारी के यहां सरेंडर एप्लिकेशन डाल रखी थी।

सरेंडर एप्लिकेशन के बावजूद भी इस खनन क्षेत्र में अवैध रूप से खनन हो रहा था जिसकी सूचना पर खनन अधिकारी राज रंजन अपनी पूरी टीम के साथ मौके का मुआयना करने पहुंचे थे।खनन अधिकारी के मोरम घाट पर पहुचते ही खनन माफियाओं के इशारे पर अवैध खनन में लिप्त  उनके गुर्गों ने खनन अधिकारी व उनके टीम पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया।इस हमले में घायल हुए खनन अधिकारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ज़िले में आज जिस तरीक़े से खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ है उससे बेलगाम खनन माफियाओं की करतूत खुलकर सामने आ गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us