Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:कानपुर के सरकारी बालिका गृह की 57 लड़कियां कोरोना पाज़िटिव..दो नाबालिग गर्भवती..एक में एड्स की भी पुष्टि..!

कानपुर का सरकारी शेल्टर होम।फ़ोटो-गूगल

यूपी के कानपुर में एक सरकारी बालिका गृह में 57 लड़कियों के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद हड़कम्प मच गया है..इनमें से दो नाबालिग गर्भवती भी हैं.पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

कानपुर:यूपी के कानपुर से एक ऐसी ख़बर सामने आई है।जिससे पूरे यूपी में हड़कम्प मचा हुआ है।दरअसल यहाँ स्थित एक सरकारी बालिका गृह में रहने वाली 57 लड़कियां कोरोना पाज़िटिव पाई गई हैं।इतना ही नहीं इनमें से दो नाबालिग लड़कियां गर्भवती हैं।जिनमें से एक एड्स से संक्रमित है दूसरी हेपेटाइटिस-सी से।ख़बर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन के साथ साथ सरकार पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

ये भी पढ़े-UP:फर्रुखाबाद में सनसनीखेज वारदात हमलवार ने महिला को मौत के घाट उतारने के बाद ख़ुद को भी गोली से उड़ाया..!

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर स्थित इस राजकीय बाल संरक्षण गृह की 57 लड़कियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इन लड़कियों को कोरोना के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने जांच में पाया कि दो 17 साल की लड़कियां गर्भवती हैं। प्रेग्नेंट होने के साथ ही एक लड़की एचआईवी और एक हेपेटाइटिस सी के संक्रमण से ग्रसित है।

ये भी पढ़े-सुशांत सिंह राजपूत केस-सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती पर दर्ज हुआ मुकदमा..!

बालिका गृह को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है।वहाँ नियुक्त स्टाफ़ को क्वारन्टीन किया गया है।सभी के सैम्पल लिए जा रहें हैं।डॉक्टरों द्वारा गर्भवती नाबालिग लड़कियों का रिकार्ड बालिका गृह प्रशासन से मांगा गया है।जिससे पता चल सके कि ये कब बालिका गृह में रहने के लिए पहुँची।लेकिन सूत्र यह बताते हैं कि बालिका गृह प्रशासन के पास इन लड़कियों के कोई रिकार्ड मौजूद ही नहीं है!

वहीं इस मामले में कानपुर नगर के डीएम की तरफ़ से ट्वीटर पर बयान जारी कर कहा गया है-"कानपुर संवासिनी गृह में कोरोना पॉज़िटिव मामलों में से दो गर्भवती लड़कियों की खबर के बारे में यह स्पष्ट करना है कि ये पॉक्सो एक्ट के तहत CWC आगरा तथा कन्नौज के आदेश से दिसम्बर 2019 में यहां संवासित की गयी थीं और तत्समय किए गए मेडिकल परीक्षण के अनुसार ये पहले से गर्भवती थीं।"

21 Jun 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े कई अहम फैसले लिए...
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार
आज का राशिफल 21 जुलाई 2026: इन 6 राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क ! बजरंग बली करेंगे रक्षा, जानिए दैनिक भाग्यफल
UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

Follow Us