Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:जयमाल के बाद प्रेमी संग फ़रार हुई दुल्हन.गाँव वालों ने पकड़ा.!

UP:जयमाल के बाद प्रेमी संग फ़रार हुई दुल्हन.गाँव वालों ने पकड़ा.!
हरदोई।प्रेमी संग फ़रार हुई दुल्हन।सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के हरदोई ज़िले में एक दुल्हन जयमाल के बाद अपने प्रेमी संग फ़रार हो गई..हालांकि गाँव वालों ने दुल्हन औऱ उसके प्रेमी को गांव के बाहर से ही भागते समय पकड़ लिया.पढ़ें पूरी युगान्तर प्रवाह पर..

हरदोई:शादी की सारी रस्में बारी बारी से चल रहीं थीं।द्वारचार के बाद जयमाल हुआ इसके बाद दुल्हन अपने कमरे में गई और वहीं से फ़रार हो गई।दुल्हन के ग़ायब होने की सूचना से अफ़रा तफ़री मच गई।परिजनों ने गाँव वालों के साथ मिलकर ढूढ़ना शुरू किया तो दुल्हन अपने प्रेमी के साथ गाँव से बाहर जाते वक़्त पकड़ी गई।इसके बाद गाँव वालों ने प्रेमी लड़के की जमकर पिटाई कर दी।सूचना पर पहुँची पुलिस दुल्हन और उसके प्रेमी को लेकर थाने पहुँचीं।

जानकारी के अनुसार हरदोई ज़िले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री की शादी कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। मंगलवार रात बरात आई थी। द्वारचार और जयमाल के बाद कार्यक्रम चल रहा था।इस बीच दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई

पुलिस ने बताया कि प्रेमी पुलिस हिरासत में है।चूंकि लड़की नाबालिग थी तो उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।जहाँ से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।लड़की के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us