Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी के हमीरपुर में भयंकर कांड..युवक को मारकर पेड़ पर टांगा..कई दिनों तक लटकता रहा शव..पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने..!

यूपी के हमीरपुर में भयंकर कांड..युवक को मारकर पेड़ पर टांगा..कई दिनों तक लटकता रहा शव..पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने..!
हमीरपुर:पेड़ पर लटकता शव।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के हमीरपुर में एक जघन्य वारदात का मामला सामने आया है..14 दिन पहले घर से ग़ायब हुए एक अधेड़ का शव बेहद बुरी स्थित में पेड़ से लटका हुआ मिला है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

हमीरपुर:यूपी के हमीरपुर ज़िले में एक भयंकर कांड हुआ है।पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है।14 दिनों से घर से ग़ायब एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकता हुआ मिलने से हड़कम्प मच गया है।

राठ कोतवाली के ग्राम ओड़ेरा में नीम के पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव प्यारेलाल अहिरवार का है।मृतक की पुत्री मनीषा (17) ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। पुत्री ने गाँव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।मृतक प्यारेलाल पुत्र लल्लू की दो पुत्री मनीषा (17) व रेखा (15) एवं पुत्र संदीप (12) हैं।प्यारेलाल की पत्नी रामप्यारीने बताया 15 दिन पहले दो भाइयों बली अहिरवार व रामपाल अहिरवार के बीच आपस मे लड़ने व झगड़ने के दौरान रामपाल की मृत्यु हो गई थी,इस मामले में प्यारेलाल को भी आरोपी बनाया गया था।उसके बाद 4 जून से प्यारेलाल लापता हो गया था।मृतक की पुत्री ने बताया कि राठ कोतवाली में गुमसुदा की तहरीर दी थी,लेकिन पुलिस ने कोई सुध नहीं ली।पुत्री ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से पैसे लेने का आरोप भी लगाया है।

ये भी पढ़े-:पूर्व ग्राम प्रधान ने किया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म..!

14 दिन बाद रविवार को प्यारेलाल का शव नीम के पेड़ पर सड़े गले अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव बरामद किया गया है।शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि शव क़रीब 10 से 15 दिन पुराना हो सकता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पूरे प्रकरण की जाँच की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us