Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:शव यात्रा से लौट रहे परिवार का हुआ एक्सीडेंट..पहुंचे अस्पताल..वज़ह कुछ और बताई जा रही है.!

फ़तेहपुर:शव यात्रा से लौट रहे परिवार का हुआ एक्सीडेंट..पहुंचे अस्पताल..वज़ह कुछ और बताई जा रही है.!
Fatehpur news फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत शनिवार शाम एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया..जिसके चलते उसमें बैठी क़रीब दर्जन भर सवारियां बुरी तरह चोटिल हो गईं...पढ़े पूरी ख़बर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:अंतिम संस्कार में गया एक परिवार वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा के नजदीक बलखण्डी मोड़ की है।सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Fatehpur news road accident)

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:जंगली सुअर के जाल में फंसा तेंदुआ..फिर वो हुआ जिससे रोंगटे खड़े हो गए..!

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज (Husenganj) थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही गाँव से एक ही परिवार के दर्जन से भर से ज़्यादा लोग कानपुर नगर के सरसौल थाना क्षेत्र के गोशाला गाँव एक मिट्टी(अंतिम संस्कार) में शामिल होने के लिए एक किराए की पिकअप में सवार होकर गए हुए थे।

ये भी पढ़े-यूपी:फतेहपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म..आरोपी गिरफ्तार..!

शनिवार शाम जब सभी लोग वापस अपने गाँव आलमपुर नरही लौट रहे थे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसके चलते उसमें बैठी हुई नीतू(35) पत्नी संजय मीना(30)पत्नी शिवकुमार निर्मला(45)पत्नी रमेश उर्मिला(50)पत्नी रामदुलारे, सविता(60) पत्नी राजू ,सुनीता(35) पत्नी अशोक कुमार,रेखा(28) पत्नी राजकुमार,बिटान(40)पत्नी दिनेश,इमामन(50)पत्नी शेरअली,बेलपती(55) पत्नी, राधेश्याम बुरी तरह घायल हो गए।सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।जहाँ उनका इलाज जारी है।

ड्राइवर पर आरोप..

घायल महिलाओं ने बताया कि पिकअप के ड्राइवर ने वापस लौटते समय एक जगह गाड़ी रोककर शराब पी।नशे में धुत होने के बाद वह तेज रफ्तार में पिकअप चलाने लगा।जबकि हम लोगों ने बहुत मना किया लेक़िन वह नही माना।इसी के चलते मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सास बहू की लड़ाई के बीच ऐसा क्या हुआ कि पिता ने पुत्र की गोलीमार कर हत्या कर दी..!

ट्रामा सेंटर में मौजूद ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है।एक्सरे आदि कराए जा रहे हैं।जिसके बाद ही इनकी स्थिति के बारे में आगे कुछ कहा जा सकता है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us