Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पत्नी को प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते पति ने देख लिया..उसके बाद जो हुआ वो खौफनाक था..तीन गिरफ्तार..!

फतेहपुर:पत्नी को प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते पति ने देख लिया..उसके बाद जो हुआ वो खौफनाक था..तीन गिरफ्तार..!
फतेहपुर:पुलिस हिरासत में तीनों हत्यारोपी।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाल ही में हुई एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफास कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:पति के पीठ पीछे एक दूसरे युवक के साथ पत्नी की नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि अंजाम क़त्ल तक पहुंच गया।मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है।जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी।इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला जानें..

बीते 21 नवम्बर की सुबह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खूंटा गाँव में ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक युवक की लाश देखी।शव देखकर ही लोगों को अंदाजा हो गया था कि किसी ने धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतारा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती शव की पहचान कराना था।इसके बाद शव की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया सहित तमाम माध्यमों का सहारा लिया और 21 नवम्बर को ही शाम होते होते आखिकार शव की पहचान बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गाँव निवासी ओंकार विश्वकर्मा पुत्र रामकृपाल के रूप में हुई।जिसके बाद पुलिस को जांच के लिए एक दिशा मिली औऱ धीरे धीरे खुलासे में लगी टीमों को कुछ अहम सुराग मिलने शुरू हुए।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:खेतों में मिली किशोरी की लाश..हत्या की आशंका..!

रविवार दोपहर इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा और बिंदकी सीओ अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मृतक ओंकार की पत्नी का गाँव के ही विमलकांत त्रिवेदी उर्फ़ रिंकू पंडित के साथ काफ़ी दिनों से अवैध सम्बंध था।इसी बीच एक दिन ओंकार ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी रिंकू पंडित के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।इसके बाद ओंकार अपनी पत्नी पर काफ़ी गुस्सा हुआ जबकि रिंकू मौक़े से फरार हो गया था।इसके बाद ओंकार की पत्नी शारदा ने अपने प्रेमी रिंकू संग मिलकर ओंकार को ही रास्ते से अलग करने की योजना बनाई।इसके लिए रिंकू ने अपने दोस्त विजयपाल चमार पुत्र कालीदीन निवासी सीतापुर थाना बिंदकी को 2 लाख 10 हज़ार रुपए में ओंकार की हत्या करने के लिए राजी किया।

बिंदकी कोतवाली पुलिस ने ओंकार की हत्या में शामिल उसकी पत्नी शारदा, प्रेमी रिंकू पंडित व विजयपाल चमार तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us