Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में छात्र का अपरहण फ़िरौती में मांगें बीस लाख.!

अपह्रत छात्र।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक सनसनीखेज वारदात हुई है।यहाँ कक्षा आठ में पढ़ने वाले एक 13 वर्षीय छात्र का अपरहण हो गया है।अपरहणकर्ताओ ने फ़िरौती में बीस लाख की माँग की है. Fatehpur Crime News

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक तेरह साल के लड़के का अपरहण हो गया है।अपहरण कर्ताओं ने फ़िरौती में लड़के के पिता को फोन कर बीस लाख की फिरौती मांगी है।घटना के बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप में मच गया है।कई थानों की पुलिस फ़ोर्स मामले की जाँच में जुट गई है।फ़िरौती के लिए की गई कॉल को पुलिस ट्रेस करने में जुटी हुई है।उधर बच्चे के परिजन बेहाल हैं। मामला मलवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव से दो दिन पूर्व एक किशोर रात करीब आठ बजे गायब हो गया था।पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।लेकिन तीन जून को फैक्ट्री में काम करने वाले पिता से इकलौते पुत्र को मुक्त करने के लिए बीस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है।

उल्लेखनीय है कि महज तेरह वर्ष का किशोर शिवकांत गांव के ही प्राइवेट स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था पिता सुनील बाबू उर्फ लाला के अनुसार एक जून दिन मंगलवार को रात 8:00 बजे से घर से पेशाब करने के लिए शिवकांत बाहर निकला लेकिन वह लौटा नहीं तो परिजनों ने रात में ही गांव गली में खोजबीन की दूसरे दिन बुधवार को क्षेत्रीय थाना मलवा में गुमशुदगी की तहरीर दी किंतु आज दो दिन बाद अचानक पिता के फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया कि 20 लाख रुपए फिरौती की व्यवस्था कर ले नहीं तो अपने लड़के को खो देंगे। पिता ने इस बात की जानकारी स्थानीय थाने में दी । कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के अनुसार नंबर सर्विलांस में लगा दिया गया है परिजनों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। हमारे साथ साथ जिले की कई टीम भी काम कर रही है‌। अपरहृत की मां रानी देवी व बहन अनामिका का शिवकांत के अपहरण से रो रो कर बुरा हाल हैं।

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार सिंह ने परिजनों से पूछताछ की व जिले से टीम गठित कर जांच में लगाया। अपहृत के पिता की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है जीविकोपार्जन हेतु ई रिक्शा चलाते थे कोविड में एक स्थानीय फैक्ट्री में हेल्पर की नौकरी कर रहे हैं।घटना के खुलासे के लिए बिंदकी, कल्यान पुर सहित कई थानों की फोर्स लगातार दविशें दे रही है ।

03 Jun 2021 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
फतेहपुर जिले के यमुना कटरी क्षेत्र को जोड़ने वाला इटरौरा-भसरौल मार्ग अब नए स्वरूप में नजर आएगा. सात किलोमीटर लंबे...
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन
Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज
Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर
NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता
आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

Follow Us