
फतेहपुर:बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला दोनों की मौक़े पर ही मौत!
On
जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।
फतेहपुर:ज़िले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार रात सड़क हादसे का शिकार बाइक सवार दो युवक हो गए।जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहानाबाद क़स्बे के गढ़ी मोड़ के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते बाइक में सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मारे गए दोनों युवक जहानाबाद थाना क्षेत्र के पतारी गांव के रहने वाले अनुज पुत्र रामगोपाल व अमित पुत्र शिवप्रकाश हैं।

Tags:
Related Posts
Latest News
11 Sep 2026 12:25:42
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
