Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गांजे की बड़ी खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार..एक बड़े गांजा माफिया का नाम भी चर्चा में!

फतेहपुर:गांजे की बड़ी खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार..एक बड़े गांजा माफिया का नाम भी चर्चा में!
गिरफ्तार गांजा तस्कर फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

ज़िले में बढ़ रहे अवैध गांजे के कारोबार पर फतेहपुर पुलिस इन दिनों लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है..शुक्रवार को भी गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन गांजा तस्कर गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किए गए..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:शुक्रवार को एक बार फिर गाजीपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस को बडी सफलता उस वक्त हाँथ लगी,जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन गाँजा तस्करों को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:टीजी टू पति ने जेई संग मिल बेवज़ह कर डाली घरेलू हिंसा से पीड़ित पत्नी की बदनामी..न्याय के लिए काट रही पुलिस के चक्कर.!

आपको बता दे कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम सिंह इंटर कालेज के समीप बहुआ रोड स्थित मोहम्मदपुर गाँव मे गाजीपुर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।तभी दो मोटरसायकिलो में सवार तीन युवक आए लेक़िन पुलिस की चेकिंग देख गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे।तभी चेकिंग के दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों ने तीनों को शक के आधार पर पीछा करने के बाद पकड़ लिया।जब तीनो की पूछताछ की गई और एक मोटरसाइकिल में पीछे बंधी हुई बोरी की तलाश की गई तो उसमें गांजा था।

गांजा की तस्करी करते पकड़े गए अखिलेश सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी चुरियानी थाना गाजीपुर,अरविंद गोस्वामी पुत्र इंद्रभान निवासी फुलवामऊ थाना गाजीपुर तथा सचिन शिवहरे पुत्र नरोत्तम निवासी फुलवामऊ थाना गाजीपुर तीनो के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया शाह का मठ.! रशूखदार संतों के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन.!

स्थानीय लोगों की माने तो गाजीपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन गांजा तस्करों में से सचिन शिवहरे नाम का तस्कर फुलवामऊ गाँव के ही एक चर्चित गाँजा तस्कर का पारिवारिक बताया जा रहा है।जिससे अब इस बात की संभावना को बल मिल रहा है कि चर्चित गांजा तस्कर सामने न आकर पर्दे के पीछे से इस अवैध धंधे को लीड कर रहा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us