Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:कछुए की तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह को एसटीएफ और वन विभाग ने पकड़ा।

फ़तेहपुर:कछुए की तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह को एसटीएफ और वन विभाग ने पकड़ा।
वन विभाग में आरोपियों और कछुओं के एसटीएफ

खागा के कटोघन टोल प्लाजा के पास से कछुआ लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे एक ट्रक को सुबह करीब साढ़े दस बजे लखनऊ एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने हिरासत में ले लिया।पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

 फ़तेहपुर:कछुए की अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में सप्लाई करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को लखनऊ एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे खागा के कटोघन टोल प्लाजा के पास से ट्रक सहित हिरासत में ले लिया।बताया जा रहा है कि ये ट्रक मैनपुरी से पश्चिम बंगाल जा रहा था जिसमें करीब एक्कीस बोरों में बड़ी तादात में कछुए पाए गए।

लखनऊ एसटीएफ के इंस्पेक्टर राजेश चन्द्र त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली थी कि एक ट्रक HR38-T5075 जिसमें बड़ी तादाद में कछुओं को लेकर जाया जा रहा था,खागा के कटोघन टोल प्लाजा के पास से हम लोगों ने ट्रक सहित  चालक और उसके खलासी को हिरासत में ले लिया है।उन्होंने बताया कि ये ट्रक मैनपुरी से पश्चिम बंगाल जा रहा था जिसमें एक्कीस बोरो में बड़ी संख्या में कछुए बरामद किए गए हैं।त्रिपाठी ने कहा कि इन कछुओं की सप्लाई अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में की जाती है।इसका अधिकतर प्रयोग खाने के लिए और शक्ति वर्धक दवाओं के लिए किया जाता है।

वहीं फ़तेहपुर के डीएफओ सीपीएस मालिक ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक ट्रक चालक सुनील है और दूसरा उसका खलासी अशोक है जो कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, दोनों को हिरासत में लिया गया है साथ ही इनके तीन साथी ट्रेन से सीधे बंगाल गए हैं जिसकी जानकारी की जा रही है और इन कछुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लखनऊ से एक टीम भी बुलाई गई है।आपको बतादें कि एटीएफ लखनऊ की टीम में निरीक्षक विमल कुमार गौतम,एचसीपी शिवेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षी राम सिंह,आरक्षी आलोक रंजन पांडेय ,मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार,मुख्य आरक्षी चालक राकेश मिश्रा के साथ वन विभाग के कई निरीक्षक इस गैैंग को पकड़ने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us