Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:बिजली चोरी में ढाबा संचालक सहित धरे गए कई नामचीन..विजलेंस के छापे से फैली सनसनी.!

फ़तेहपुर:बिजली चोरी में ढाबा संचालक सहित धरे गए कई नामचीन..विजलेंस के छापे से फैली सनसनी.!
Fatehpur news फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर में इन दिनों विधुत चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है..शनिवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर विधुत चोरी के विरुद्ध कार्यवाही हुई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में विधुत चोरी करने वालो की अब ख़ैर नही है।शासन के निर्देश पर बीते कुछ दिनों से विधुत चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।(fatehpur news)

शनिवार को विधुत चोरी के आरोप में कई निजी नलकूप संचालकों और कई बड़े प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जांच टीम ने एफआईआर दर्ज करवाई।(fatehpur electricity department)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:दुकान में लगी भीषण आग क्या है 'पूजा' कनेक्शन..फ़ायर बिग्रेड को लेकर उठे सवाल..!

तिंदवारी रोड मुत्तौर में स्थित एक नामचीन ढाबे और मुत्तौर में ही स्थापित एक बड़े भट्टा संचालक सहित क़रीब 10 लोग विधुत चोरी करते धरे गए।जांच करने गई टीम ने जब सभी से जरूरी कागजात दिखाने को कहा तो वह कागजात उपलब्ध नहीं करा सके जिसके बाद सभी के विरुद्ध भारतीय विधुत अधिनियम 2003 की विधुत धारा 135 के तहत एफआईआर जांच टीम द्वारा दर्ज कराई गई।(up news)

विधुत चोरी करते पाए गए लोगों का विवरण..

1-नरेंद्र कुमार यादव पुत्र भोलानाथ यादव पता - बेसड़ी
तिंदवारी रोड मुतौर के पास Up 71 ढाबा में कामर्सियल विद्युत चोरी पकड़ी गयीं।

2.राकेश कुमार द्विवेदी अनुज्ञापि ठण्डी बियर की दुकान पता - बहुआ

3.श्री विवेकराज पुत्र कृष्ण बहादुर सिंह पता- जोनिहा
मुतौर में स्थापित तोमर ब्रिक्स फील्ड में कामर्सियल विद्युत चोरी।

4.मानवेन्द्र प्रताप पुत्र - अज्ञात पता - बड़ागांव
चकसकरन में जनसेवा केंद्र प्रताप कम्यूटर में कामर्सियल विद्युत चोरी।

5.रिंकू पांडेय पुत्र कन्दमूल पांडेय पता-ब्रम्हपुर
चकसकरन चौराहे में कास्मेटिक की दुकान में विद्युत चोरी ( कामर्सियल)

6.श्री अश्वनी पुत्र - अज्ञात पता - धनसेनपुर 
चकसकरन चौराहे में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में विद्युत चोरी ( कामर्सियल)

7.रजत मिश्र पुत्र - अज्ञात चकसकरन चौराहे में डिजिटल स्टूडियो में विद्युत चोरी करते पाये गये।

8.पप्पू पटेल पुत्र -अशोक ग्राम - कठवारा
चकसकरन चौराहे में दीप इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में विद्युत चोरी करते पाये गये (कामर्सियल)

9.अनीश खा पुत्र - रईस खा पता बड़ागांव
चकसकरन चौराहे में फोटो स्टेट की दुकान में विद्युत चोरी करते पाये गए ( कामर्सियल)

10.सुरेंद्र बाबू सोनी पुत्र-बाबूलाल सोनी ग्राम - गाजीपुर चकसकरन चौराहे में सुरेंद्र ज्वेलर्स की दुकान में विधुत चोरी करते पाए गए।

इसी प्रकार मलवां उपकेंद्र क्षेत्र में भी कार्यवाही हुई।यहाँ अलग अलग जगहों पर पांच निजी नलकूल विधुत चोरी कर चलाए जा रहे थे।विधुत चोरी कर नलकूपों का संचालन कर रहे सत्यनारायण पुत्र सुखदेव निवासी हिम्मतपुर और इसी गांव के जयचंद्र पुत्र रामलाल इसी तरह झाउमेदनीपुर के कपिल पटेल पुत्र छोटकू पटेल, जगमोहन पुत्र जगन्नाथ, महेश पटेल पुत्र दया सागर इन सभी के विरुद्ध विधुत चोरी की एफआईआर दर्ज हुई है।

इनके अलावा 25 और लोगों के विरुद्ध बिजली बिल के बकाए के चलते टीम ने बिजली की लाइन काट कर कार्यवाही की है।

विधुत चोरी की रोकथाम के लिए गठित टीम में विजलेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा, अवर अभियंता अभय कुमार यादव, प्रवर्तन दल के पीयूष सोनकर प्रमुख रूप से रहे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us