Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:तेज़ रफ़्तार टवेरा ने छीन ली दो सगे भाइयों की जिंदगी..माता-पिता भी हुए गम्भीररूप से घायल!

फतेहपुर:तेज़ रफ़्तार टवेरा ने छीन ली दो सगे भाइयों की जिंदगी..माता-पिता भी हुए गम्भीररूप से घायल!
प्रतीकात्मक फोटो

थरियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर हुए एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: ज़िले में हर रोज़ रफ़्तार का खूनी खेल जारी है।बुधवार को एक बार फ़िर एक तेज़ रफ़्तार चार पहिया वाहन ने दो सगे भाइयों की ज़िंदगी को निगल लिया। मामला थरियांव थाना क्षेत्र के NH2 बिलन्दा का है।जहाँ फतेहपुर की तरफ़ से एक ही बाइक में अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ सवार होकर आ रहे हथगाम थाना क्षेत्र के चक इटैली गाँव निवासी रामआसरे को पीछे से आ रही एक तेज़ रफ़्तार टवेरा गाड़ी टक्कर मार के कुचलते हुए निकल गई।इस हादसे में बाइक में सवार रामआसरे के दोनों पुत्र संदीप और राज ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया जबकि रामआसरे और उसकी पत्नी विमला बुरी तरह घायल हो गए। 

यह भी पढ़े:विधायक व उनके बेटे सहित 11 लोगों की अज्ञात हमलावरों ने की नृशंस हत्या.!

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया तथा दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार घायल रामआसरे अपने पूरे परिवार के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गाँव से अपने गाँव चक इटैली के ही बाइक में सवार होकर जा रहे थे।जब वह थरियांव थाना के क्षेत्र के बिलन्दा के क़रीब पहुँचे तो यह दर्दनाक हादसा हो गया।घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं इस हादसे में घायल हुए रामआसरे और उनकी पत्नी विमला की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us