
फतेहपुर:जनवासे में टूट गई पेड़ की डाल..दूल्हे के दो भाइयों ने दम तोड़ दिया!
मामला फतेहपुर ज़िले के थाना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का है..जहां शादी समारोह के दौरान बीती सोमवार की रात महुआ के पेड़ की डाल अचानक गिर जाने से दूल्हे के दो भाइयों की मौत हो गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर।
फतेहपुर: शादी की खुशियों को अचानक किसी की ऐसी नज़र लगी कि एक ही झटके में हर जगह मातम छा गया।जिसने भी यह घटना सुनी वह दौड़ा दौड़ा घटना स्थल की तरफ़ भागा लेक़िन कोई भी दूल्हे के उन दो बदनसीब भाइयों को बचा नही सका जिनके ऊपर अचानक से महुआ के पेड़ की एक डाल मौत बनकर गिर पड़ी।
यह भी पढ़े:प्रेमी युगल को मारकर पेड़ से लटकाया..शादी का झांसा देकर बुलाए गए थे युगल.!

अचानक टूटी पेड़ की डाल से सब घबरा कर भागे पर पर शिव सिंह पुत्र नंद किशोर 25 व राजेश उर्फ नंदू पुत्र श्रीपाल कठेरिया नहीं भाग सके।और दोनों की मौक़े पर ही मौत हो गई।इस दुर्घटना में मारा गया शिव सिंह दूल्हे का चचेरा भाई जबकि राजेश उर्फ नंदू सगा भाई था।घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है हालांकि मातम के बीच शादी को पारिवारिक जनों ने सादे तरीक़े से सम्पन्न करा दिया है।
हर कोई हैरान व परेशान है...
अचानक हुई इस दुर्घटना से घर वालों के साथ साथ इलाके के लोग भी हैरान व परेशान हैं कि अचानक कैसे पेड़ की डाल टूट गई।जैसे जैसे लोगों को किस घटना की भनक लगी तो घटना स्थल पर देखने वालों का जमावड़ा लग गया।
