Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बाँके बिहारी प्रकरण-युगान्तर प्रवाह की खबर से डरा मन्दिर जीर्णोद्धार का कथित घोटालेबाज प्रदीप गर्ग..पत्रकार को डराने की रची साजिश!

फतेहपुर:बाँके बिहारी प्रकरण-युगान्तर प्रवाह की खबर से डरा मन्दिर जीर्णोद्धार का कथित घोटालेबाज प्रदीप गर्ग..पत्रकार को डराने की रची साजिश!
फ़ाइल फ़ोटो प्रदीप गर्ग स्त्रोत फेसबुक

बाँके बिहारी मंदिर के जीर्णोद्धार के नाम पर हुए लाखों रुपए के कथित घोटाले के प्रकरण की ख़बर युगान्तर प्रवाह पर प्रमुखता से चलाए जाने से नाराज़ कथित घोटाले के आरोपी प्रदीप गर्ग ने उल्टा युगान्तर प्रवाह को ही डराने की साज़िश रची है..पढ़े पूरे प्रकरण पर युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:पत्रकार जब निष्पक्ष तरीक़े से समाज मे हो रहे घोटालों और भ्रष्टाचार की खबरों को सबके सामने उजागर करता है तो अक्सर उसके के खिलाफ घोटालेबाजो और भ्रष्टाचारियों की पूरी फ़ौज खड़ी हो जाती है।जो पत्रकारो को विभिन्न तरीकों से डराने व बदनाम करने की साज़िश रचती है।ऐसा ही एक मामला ज़िले के बाँके बिहारी मंदिर के जीर्णोद्धार के नाम पर हुआ कथित घोटाले का है।जिसको लेकर सबसे पहले केंद्र व प्रदेश की सत्ता काबिज़ भाजपा के ही नेताओं द्वारा मंदिर में लाखों रुपए के घोटाले की बात कही गई है।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:बाँके बिहारी प्रकरण:लोगों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं..प्रशासन की भूमिका पर भी विधायक ने उठाए सवाल.!

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह द्वारा जब इस कथित घोटाले के मामले की शिकायत शासन स्तर पर की गई तो युगान्तर प्रवाह ने इस खबर को प्रमुखता के साथ चलाया।इतना ही नहीं गायत्री सिंह ने सीधे तौर पर कैमरे के सामने प्रदीप गर्ग के ऊपर मन्दिर के लिए आए दान के रुपयों और निर्माण सामग्री को हड़प करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बाँके बिहारी प्रकरण:मन्दिर के लिए सड़क पर उतर आंदोलन करेगा बजरंग दल-शानू सिंह!

इतना ही नहीं इस मामले में भाजपा के ही सदर विधायक विक्रम सिंह ने भी जिला प्रशासन को जल्द से जल्द जांच कराने के लिए निर्देशित किया।विक्रम सिंह से जब युगान्तर प्रवाह सवांददाता ने यह प्रश्न किया कि बिना किसी ठोस सबूतों के भाजपा और उसके नेता किस बीनाह पर प्रदीप गर्ग के ऊपर आरोप लगा रहे हैं तो विधायक ने कहा कि उनके पास मन्दिर निर्माण के समय के कुछ ऐसे वीडियो हैं जिनको देखने से यह साफ़ पता चला रहा है कि मंदिर निर्माण के लिए आई सामग्री मन्दिर परिसर से किसी दूसरे स्थान ले जाई जा रही है।

युगान्तर प्रवाह की खबरों से डरा...

बाँके बिहारी मंदिर में हुए कथित घोटाले की लगातार युगान्तर प्रवाह पर खबरें चलाए जाने से घबराए मन्दिर के कथित घोटाले व नागा निरंकारी संस्कृत महाविद्यालय में ग़लत तरीक़े से की गई नियुक्तियों में फंसे कथित घोटालेबाज प्रदीप गर्ग ने उल्टा युगान्तर प्रवाह संवाददाता और लखनऊ के एक वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाएं हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बांके बिहारी मंदिर में जीर्णोद्धार के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला..भाजपा जिलाध्यक्ष ने शीर्ष नेताओं को पत्र लिख की शिकायत!

शुक्रवार दोपहर प्रदीप गर्ग ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कई तरह के बेबुनियाद आरोप युगान्तर प्रवाह पर लगाएं हैं।जिससे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कंही न कंही कथित घोटालों के आरोपी प्रदीप गर्ग जांच की आंच से डरा हुआ है।और  कथित घोटालों की खबरों को चलाए जाने से घबराकर उसने युगान्तर प्रवाह सवांददाता को डराने की नाकाम साज़िश रची है।

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us