Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा..!

फतेहपुर:फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

नागरिकता क़ानून और एनआरसी को लेकर प्रदेश में ख़राब हुए माहौल के मद्देनजर यूपी पुलिस लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है..और ऐसे लोग जो सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करके माहौल ख़राब करना चाहते हैं उनके खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है..ताज़ा मामला फतेहपुर का है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:देश भर में नागरिकता क़ानून को लेकर मचे विवाद में सबसे ज़्यादा यूपी प्रभावित हुआ।कई शहरों में हिंसा हुई जिसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस वाले चोटिल हुए और क़रीब 15 लोगों की जान चली गई।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पेड़ पर किसान का शव लटकता देख इलाके में मचा हड़कंप..!

फिलहाल यूपी में माहौल तनावपूर्ण जरूर है लेक़िन अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है।नागरिकता क़ानून और एनआरसी को लेकर प्रदेश में ख़राब हुए माहौल के मद्देनजर यूपी पुलिस लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है।और ऐसे लोग जो सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करके माहौल ख़राब करना चाहते हैं उनके खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है।फतेहपुर में भी ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल ख़राब करने की कोशिश कर रहे हैं।सोमवार को सदर कोतवाली में भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:जिला प्रशासन ने CAA और NRC को लेकर व्याप्त अफवाहों के मद्देनजर उठाया यह क़दम..!

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले में रहने वाले मुजामिल इलियास पुत्र नियाज अहमद ने फेसबुक में भड़काऊ पोस्ट की जिसकी जानकारी बाकरगंज चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार सिंह को हुई।उन्होंने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए सदर कोतवाली में उक्त युवक के विरुद्ध सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

ये भी पढ़े-यूपी:राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में बन्द हुई इंटरनेट सेवा..!

अपर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि अब तक ज़िले में कुल 4 लोगों के विरुद्ध सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में मुदकमा दर्ज किया गया है।उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे किसी भी तरह से माहौल ख़राब हो सके।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us