Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:लग्ज़री कार से हो रहा था ये अवैध काम..पुलिस ने कर दिया भांडाफोड़..!

फतेहपुर:लग्ज़री कार से हो रहा था ये अवैध काम..पुलिस ने कर दिया भांडाफोड़..!

कल्याणपुर थाना पुलिस ने एक लग्ज़री कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:हाईवे पर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी।तभी एक कार चेकिंग पॉइंट से क़रीब 100 मीटर पहले रुकी और कार में सवार दो लोग उतरकर फ़रार हो गए।(Fatehpur News)

क्या है पूरा मामला..?

ज़िले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के Nh2 पर मौहार गाँव के निकट कल्याणपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामू सिंह यादव हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, इंद्रदेव तिवारी और धीरज यादव के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे।इसी बीच कानपुर की तरफ़ से आ रही एक होण्डा एक्सेंट कार चेकिंग पॉइंट से क़रीब 100 मीटर पहले एक किनारे पर खड़ी हो गई।और उसमें सवार दो लोग गाड़ी से उतरकर तेज़ी से भागने लगे।इस बीच जब पुलिस ने गाड़ी का गेट खोलकर देखा तो सबके होश उड़ गए क्योंकि कार के अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें मौजूद थीं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पांच दिनों से लापता भाजपा नेता का शव खंदक में मिला..अपरहण के बाद हत्या की आशंका..!

पुलिस ने कार को थाने लाकर बरामद हुई बोतलों की गिनती की तो कुल 385 बोतलें निकली और सभी बोतलों 750 एमएल की थीं।पुलिस ने बताया कि यह अवैध शराब दूसरे प्रान्तों में ले जाई जा रही थी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।हालांकि कार में सवार दोनों युवक पुलिस से बचकर फ़रार हो गए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us