Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:ग़लत इलाज से हुई मरीज़ की मौत..परिजनों ने बीच सड़क किया हंगामा..कहा-मौत बांट रहे हैं अस्पताल.!

फतेहपुर:ग़लत इलाज से हुई मरीज़ की मौत..परिजनों ने बीच सड़क किया हंगामा..कहा-मौत बांट रहे हैं अस्पताल.!

शहर के जीटी रोड किनारे स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद परिजनों का जमकर हंगामा चालू है,रोड जाम करने का प्रयास आक्रोशित परिजनों द्वारा किया जा रहा है।मौक़े पर मौजूद पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है..पढ़े पूरे मामले पर युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:शहर के जीटी रोड किनारे स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद परिजनों का जमकर हंगामा चालू है,रोड जाम करने का प्रयास आक्रोशित परिजनों द्वारा किया जा रहा है।मौक़े पर मौजूद पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:आकाशीय बिजली के कहर से किसान गंभीर रूप से घायल..अस्पताल में भर्ती.!

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड किनारे स्थित श्री रामसनेही मेमोरियल हॉस्पिटल का है।जहां आज दोपहर अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों ने उस वक्त हंगामा चालू कर दिया जब अस्पताल प्रशासन ने भर्ती मरीज़ को बाहर निकालते हुए कानपुर रेफर करने की बात कही।लेक़िन परिजनों ने बताया कि मरीज़ अस्पताल में पिछले दो दिन से आईसीयू में इसी अस्पताल में भर्ती था और बार बार कहने के बावजूद भी डॉक्टर कानपुर के लिए रेफर नहीं कर रहे थे।और जब आज दोपहर रेफर किया तो उसके पहले ही वह आईसीयू में दम तोड़ चुका था।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:हत्या का मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल कर रही पुलिस..परिजनों का आरोप लड़की के घर वालों ने मारकर शव रेलवे ट्रैक पर रखा..!

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

आक्रोशित परिजनों ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि बीते 1 अक्टूबर को ज्ञान प्रकाश जोशी निवासी जोशियाना सदर कोतवाली एक रोड एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें श्री राम सनेही मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

लगातार हो रहा गलत इलाज 15 दिनों के अंदर दूसरी मौत..

नेता व डॉक्टर अशोक पटेल द्वारा संचालित श्री रामसनेही हॉस्पिटल में कई बार परिजन ग़लत इलाज का हवाला देकर हंगामा कर चुके हैं।लेक़िन मामला हर बार कुछ दिन के बाद ठंडा पड़ जाता है।आज जोशियाना मोहल्ले के ही रहने वाले एक दूसरे व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी पिंकी जोशी की इसी अस्पताल में डिलवरी के दौरान गलत इलाज की वजह स्व मौत हो गई।पिंकी के पति ने बताया कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर जवाहरलाल ने पहले तो मात्र 4 पॉइंट खून में ही उसकी पत्नी का ऑपरेशन कर दिया इसके बाद जब पत्नी की हालत बिगड़ गई तो फिर भी रेफर नहीं किया और उसने इसी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur UP Board: दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था सॉल्वर ! कोचिंग संचालक सहित दो पर मुकदमा, प्रबंधक प्रिंसिपल पर भी शिकंजा Fatehpur UP Board: दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था सॉल्वर ! कोचिंग संचालक सहित दो पर मुकदमा, प्रबंधक प्रिंसिपल पर भी शिकंजा
फतेहपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बड़ा खुलासा हुआ. रामा अग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज में दूसरे छात्र की...
आज का राशिफल 18 फरवरी 2026: कुछ राशियों के जातकों को हो सकती है परेशानी ! भगवान गणेश का स्मरण कर करें यात्रा
Fatehpur UPPCL News: कोई कुछ नहीं कर पाएगा मेरा एमडी चेयरमैन से हैं संबंध ! लाखों के गबन के चलते अधिशासी अभियंता सस्पेंड
Fatehpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर मिला अधजला शव, गिरफ्तारी को लेकर घंटों हंगामा
Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट
Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर ! कब लगेगा सूतक काल, भारत में क्या है इसका असर?
आज का राशिफल 16 फरवरी 2026: किस राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत ! इनको रहना होगा सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us