Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में अन्ना पशुओं से फसलों को बचाने के लिए लगे तार बने जानलेवा..एक की मौत..एक गम्भीर..!

UP:फतेहपुर में अन्ना पशुओं से फसलों को बचाने के लिए लगे तार बने जानलेवा..एक की मौत..एक गम्भीर..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के फतेहपुर में बुधवार को अन्ना पशुओं से फसलों को बचाने के लिए खेतों के चारों ओर लगाए गए तारों की चपेट में आने से एक कि मौत हो गई..और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:प्रदेश में इस समय किसान अन्ना पशुओं के आतंक से परेशान हैं।मजबूरी में किसान फसलों को अन्ना पशुओं से बचाने के लिए खेतों के चारों ओर कंटीले तार लगवा रहें हैं।लेक़िन यही कटीले तार अब जानलेवा बन रहे हैं।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में किशोरी के साथ दरिंदे ने किया ग़लत काम..पानी भरने गई थी..!

बुधवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसूमा गाँव में यही कंटीले तार एक युवक की मौत का कारण बने।जानकारी के अनुसार बुधवार शाम क़रीब तीन बजे गाँव के ही रहने वाले उदयभान (21) पुत्र सूघर भाट और पुल्ली(20) पुत्र अशोक भाट एक बाइक में सवार होकर कंही जा रहे थे।लेक़िन गाँव के बाहर पहुंचते ही तेज रफ़्तार बाइक का पहिया स्लिप कर गया और दोनों सड़क किनारे खेतों में लगे कंटीले तारों में जा गिरे। (fatehpur news)

ये भी पढ़े-CAA हिंसा मामला:सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से किया इंकार..योगी सरकार से पूछे सवाल..!

कंटीले तारों में गिरने की वजह से उदयभान का पेट फट गया और उसकी अंतड़िया बाहर निकल आई और उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई।साथ ही बाइक सवार युवक पुल्ली गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज़ के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने पुल्ली की हालत को गम्भीर देखते हुए कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया है। (fatehpur road accident)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में होली के दिन जुआड़ियों का शिकार बना तीन साल का मासूम..माँ का रो रोकर बुरा हाल.!

इस मामले में जानकारी देते हुए गाजीपुर थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि घायल को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया गया था।जहां से डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।तथा इस हादसे में जान गंवाने वाले उदयभान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us