Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में तीन शातिर महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. इस तरह देतीं थीं घटना को अंजाम..!

UP:फतेहपुर में तीन शातिर महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. इस तरह देतीं थीं घटना को अंजाम..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के फतेहपुर में रविवार को पुलिस ने तीन महिलाओं को चोरी व टप्पेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।जिसका एक कारण इस जरायम की दुनियां में महिलाओं का प्रवेश करना!महिलाओं पर लोग ज़्यादा शक नहीं करते इस लिए वह आसानी से टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे देती हैं।फतेहपुर ज़िले में ऐसी ही तीन शातिर चोर महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:शहर भीतर लगे जाम के झाम में फंसे सैकड़ो वाहन..कई दूल्हे रास्ते में अटके..!

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र श्रीवास्तव वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह चौकी इंचार्ज बाकरगंज अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी व महिला कांस्टेबल खुशबू पठान, कविता पौनिया, के साथ क्षेत्र में गस्त कर रहे थे तभी उनके मुखबिर ने सूचना दी की कुछ टप्पेबाज महिलाएं स्टेशन के समीप एक मंदिर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच कर महिलाओं को पकड़ लिया।महिला सिपाहियों ने जब पकड़ी गई महिलाओं की तलाशी ली तो उनके पास से चांदी की एक हाफपेटी व् 2500 रु नगद बरामद हुए। पकड़ी गई टप्पे बाजो ने अपना नाम लता पत्नी नरेश दूसरे ने तरुणा पत्नी संजय तथा तीसरी ने अपना नाम रेशमा पत्नी अर्जुन निवासी नागपुर महाराष्ट्र बताया है।

पकड़ी गई महिलाओं से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा ई रिक्शा में बैठकर महिलाओं के साथ टप्पे बाजी की जाती है।

ये भी पढ़े-दिल्ली:मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने कही ये बातें..फ़्री को लेकर भी रखा पक्ष..!

आपको बता दे कि बीते शुक्रवार को अपनी भांजी की शादी में शामिल होने फतेहपुर आ रही मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम दलीपुर निवासी रजनी पत्नी राजेश के साथ हरिहरगंज इलाके में ईरिक्शा में बैठी तीन महिलाओं ने बैग से चांदी के आभूषण व नगदी निकाल ली थी।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और इन टप्पेबाज महिलाओं को ढूंढ रही थी।इसी क्रम में शनिवार को कोतवाली पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us