Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पुलिस के हत्थे चढ़ा एक औऱ टॉप-10 का शातिर अपराधी..दर्ज हैं 17 मुकदमें..!

फतेहपुर:पुलिस के हत्थे चढ़ा एक औऱ टॉप-10 का शातिर अपराधी..दर्ज हैं 17 मुकदमें..!
फतेहपुर:पुलिस हिरासत में टॉप-10 अपराधी।

फतेहपुर के अशोथर थाना अध्यक्ष आशीष सिंह इन दिनों अपनी तेज़ पुलिसिंग के लिए सुर्खियों में हैं..उनके क्षेत्र का एक औऱ टॉप-10 का शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट..

फतेहपुर:बुधवार को पुलिस के हाँथ एक और बड़ी कामयाबी हाँथ लगी।लम्बे समय से वांछित चल रहा टॉप-10 का शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी..हत्थे चढ़ा टॉप-10 का अपराधी..चोरी की बाइकें भी बरामद..!

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अशोथर थाना क्षेत्र के छीतमपुर गाँव के निकट नहर की पुलिया के क़रीब टॉप-10 का शातिर अपराधी लीला सिंह सिंगरौर मौजूद था।अशोथर पुलिस की एक टीम एसआई उमाशंकर यादव के नेतृत्व में मुखबिर की सटीक सूचना पर घटनास्थल पर पहुँची और अपराधी को धर दबोचा।बताया जा रहा है कि लीला सिंह सिंगरौर(35) पुत्र देशराज सिंह पटैतापुर मजरे सेमरी का रहने वाला है।पुलिस को इसकी लम्बे समय से तलाश थी।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:Exclusive-गरीबों की बस्ती 'नरकलोक' में तब्दील..सुध लेने वाला कोई नहीं..!

अशोथर थाना अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि उक्त अपराधी लीला सिंह के विरुद्ध अशोथर थाने में 17 गम्भीर मुकदमें दर्ज हैं।पुलिस इसकी लम्बे समय से तलाश कर रही थी।गिरफ्तारी के वक्त अभियुक्त के पास से दो जिंदा बम भी मिलें हैं।जिनको मौके पर ही निष्क्रिय किया गया है।

ये भी पढें-कोरोना:फतेहपुर में रिकार्ड बढ़ोतरी..एक दिन में 27 नए मरीज़..!

आपको बता दें कि आशीष सिंह जब से अशोथर थाने के प्रभारी बनाए गए हैं, तब से इस क्षेत्र के अपराधियों की शामत आई हुई है।अभी चंद रोज पहले भी उन्होंने एक अन्य टॉप-10 के शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया था।इन दिनों आशीष सिंह अपनी तेज़ तर्रार पुलिसिंग के चलते ज़िले में चर्चा में बने हुए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us