Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:हत्या का मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल कर रही पुलिस..परिजनों का आरोप लड़की के घर वालों ने मारकर शव रेलवे ट्रैक पर रखा..!

फतेहपुर:हत्या का मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल कर रही पुलिस..परिजनों का आरोप लड़की के घर वालों ने मारकर शव रेलवे ट्रैक पर रखा..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

बीते रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पचास नम्बर गेट के नज़दीक रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला था जिसे शुरुआती जांच में आत्महत्या कहा गया था लेक़िन अब उसी मामले में मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बीते रविवार सुबह को सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पचास नम्बर रेलवे गेट के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव छिन्न भिन्न अवस्था में ट्रैक पर स्थानीय लोगों ने देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी।जिसके बाद शव की शिनाख्त दीपक कुमार  निवासी नासे पीर रोड सदर कोतवाली के रूप में हुई।पुलिस के लिए यह एक ओपेन एंड शट केस था।

शव को देखकर हर कोई अंदाजा लगा रहा था कि मरने वाले ने आत्महत्या की है।और पुलिस भी इसे अब तक आत्महत्या ही मानकर चल रही है।लेक़िन मरने वाले युवक की माँ सहित सभी परिजन लगातार हत्या की बात कर रहे हैं।

क्या हुआ था उस रात..

मृतक दीपक कुमार की माँ ने बताया कि बीते शनिवार की रात क़रीब 9 और 9:30 के बीच जब उसका बेटा खाना खाने जा रहा था तभी उसके फोन पर किसी का फोन आया था जिसके बाद बेटा फलाने यह कहकर घर से बाइक लेकर निकला कि वह अभी कुछ देर में आ रहा है और जाते जाते अपना फोन मुझे दे गया कि इसे चार्जिंग में लगा दो मै आ रहा हूँ।लेक़िन इसके बाद मेरा बेटा आया ही नहीं सुबह उसके मौत की सूचना आई।

ये भी पढ़े-वारदात:खुले में दलित बच्चों ने की शौच..दबंगो ने पीट पीटकर मार डाला.!

बुधवार को अपने बेटे की मौत के मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कराने कोतवाली पहुंची मृतक की माँ सावित्री देवी ने बताया कि उसके बेटे का मोहल्ले की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।और दोनों शादी भी करना चाहते थे लेक़िन लड़की के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।जब इस बारे में मैं एक दिन लड़की के घर वालों से मिलने गई और दोनों की शादी कराने की बात कही जिसके बाद उन लोगों ने पहले तो मुझे मारपीट कर भगा दिया और उसके बाद मेरे लड़के को भी मारा।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:खाना खाकर घर की छत पर लेटा था नलकूप आपरेटर..हमलावरों ने रेत दिया गला..खून से लथपथ मिले बिस्तर.!

सावित्री देवी ने बताया कि उसके लड़के को मारकर रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया है।अब पुलिस भी इसे आत्महत्या साबित करने में जुटी है और इसी लिए घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्या की एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है।

जब इस मामले में युगान्तर प्रवाह संवाददाता ने फतेहपुर पुलिस उपाधीक्षक के.डी.मिश्रा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पचास नम्बर गेट के नजदीक रेलवे ट्रैक पर दीपक कुमार उम्र क़रीब 18 वर्ष का शव बरामद हुआ था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है जिसके बाद सभी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us