Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर-महिला को मारकर खेतों में फेंका..रात में बहन के साथ थी..!

UP:फतेहपुर-महिला को मारकर खेतों में फेंका..रात में बहन के साथ थी..!
Fatehpur news घटनास्थल पर जमा भीड़।

यूपी के फतेहपुर में बीती रात एक महिला की हत्या कर हमलावर शव खेतों में फेंक फ़रार हो गए..पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस की चिंता बढ़ी हुई है!कई थानेदार क्राइम कंट्रोल में पूरी तरह से फेल नज़र आ रहे हैं!जिसके चलते ज़िले के अपराध ग्राफ़ में अचानक बढ़ोतरी हो गई है! (Fatehpur news) 

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में प्रेमी से छुब्ध प्रेमिका ने खुद को लगाई आग..हालत नाज़ुक.!

बीती रात ललौली थाना(Lalauli thana) क्षेत्र अन्तर्गत मायके में रह रही एक विवाहित महिला की हत्या हो गई।महिला का हत्यायुक्त का शव घर के पिछवाड़े खेतों में गुरुवार सुबह बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के करैहा गाँव निवासी जगदेव निषाद की विवाहिता पुत्री रामादेवी(35) का विवाह थाना क्षेत्र के ही पुराना डेरा निवासी रामनरेश के साथ हुई थी।लेक़िन पति से मनमुटाव के चलते रामादेवी बीते 4,5 माह से अपने मायके करैहा गाँव में ही रह रही थी।

ये भी पढ़े-UP:लगातार 28 दिनों तक नाबालिग के साथ हैवानियत करने वाले,अब दे रहे जान से मारने की धमकी..!

बताया जा रहा है कि बीती रात मृतका रामादेवी अपनी शादीशुदा छोटी बहन के साथ गाँव के बाहर बने खेतों के पास बने हुए घर में सोने के लिए आई थी।सुबह जब रामादेवी की छोटी बहन रानी जगी तो बड़ी बहन रामा को घर पर न देख उसको ढूढने लगी।इसी बीच उसकी नज़र घर के पीछे खेतों की ओर गई वहां का नज़ारा हैरान करने वाला था।रामादेवी उन्ही खेतों में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था।और हाँथ पैरों को साड़ी से ही हमलावरों ने बांध दिया था।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहा था एक़लाख..पुलिस ने धर लिया..!

मृतका के पिता जगदेव निषाद की पहले ही मौत हो चुकी है।माँ ने हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।सूचना मिलते ही रामादेवी के पति और बच्चे भी पहुंच गए थे।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि मृतका की माँ द्वारा थाने में बेटी के मौत के संबंध में सूचना दी गई है।पुलिस द्वारा सारे तथ्य जुटाए जा रहे हैं।सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us