फतेहपुर:शहर भीतर लगे जाम के झाम में फंसे सैकड़ो वाहन..कई दूल्हे रास्ते में अटके..!
On
फतेहपुर शहर अंदर रविवार शाम भीषण सड़क जाम से कई किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह से ठप हो गया है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
फतेहपुर:शहर में रविवार शाम से राधानगर चौराहे से चारो तरफ की सड़कों पर क़रीब चार, चार किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है।

इस जाम की वजह से कई बराती वाहन भी घण्टों से फंसे हुए हैं।जिनमें दूल्हों को लेकर जा रही गाड़ियां भी शामिल हैं।इसके अलावा कुछ एक एम्बुलेंस भी हैं।जो जाम में फ़ंसी हैं।
यहां अक्सर लगता है जाम..
शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहें में से एक राधानगर चौराहे पर जाम की समस्या कोई नई नहीं हैं।इस चौराहे पर क़रीब क़रीब हर शाम भीषण जाम से आने जाने वालों को दो चार होना पड़ता है।
वैसे भी पिछेल कुछ दिनों से ज़िले की ट्रैफ़िक व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम नज़र आ रही है!ज्यादातर चौराहों पर ट्रैफ़िक पुलिस नदारत ही रहती है!
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Oct 2026 21:38:01
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
