Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर के इस मेडिकल स्टोर में बिक रहे थे ख़तरनाक नशीले इंजेक्शन..संचालक गिरफ्तार..!

UP:फतेहपुर के इस मेडिकल स्टोर में बिक रहे थे ख़तरनाक नशीले इंजेक्शन..संचालक गिरफ्तार..!

गुरुवार देर शाम ड्रग इंस्पेक्टर की अगुवाई में पुलिस की स्वाट टीम ने एक मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर ख़तरनाक नशीले इंजेक्शनों का ज़खीरा पकड़ा है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में इन दिनों  नशे का काला कारोबार खूब फ़ल फूल रहा है।शहर से लेकर कस्बों और गाँवो तक नशेड़ियों को नशे का सारा सामान आसानी से सुलभ हो रहा है!इस पर लगाम लगे इसको लेकर गुरुवार देर शाम पुलिस ने छापेमारी में भी की और एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया।(Fatehpur News)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष-बड़े बड़े नामों को पछाड़ते हुए 'आशीष' कैसे हुए सफ़ल..जानें.!

आपको बता दे कि गुरुवार देर शाम ज़िले में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर विनय कृष्ण (औषधि निरीक्षक) ने पुलिस की स्वाट टीम के साथ सदर कोतवाली के जयराम नगर चौराहे पर स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर बड़ी संख्या में खतरनाक नशीले इंजेक्शनों की खेप को बरामद किया।

युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर विनय कृष्ण ने बताया कि सूचना मिली थी कि जयराम नगर चौराहे पर स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर से अवैध नशीले इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं।विनय कृष्ण ने कहा कि सूचना के आधार पर स्वाट टीम के साथ छापेमारी की गई तो अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि यह इंजेक्शन काफ़ी ख़तरनाक होते हैं लेक़िन कई लोग इसे अवैध तरीक़े से नशे के रूप में प्रयोग करते हैं।ड्रग इंस्पेक्टर ने यह भी बताया कि यह इंजेक्शन विशेष रूप से कैंसर मरीजों को दिया जाता है।लेक़िन लोग इसे नशे के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।इस इंजेक्शन का प्रयोग करने वाले लोग पूरी तरह सूख जाते हैं।इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।एफआईआर सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।आगे की जरूरी कार्यवाही हो रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us