Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:दिवाली की शाम घर से लापता हुए किशोर का अब तक नहीं लगा सुराग़.स्विच ऑफ़ है मोबाइल.!

फ़तेहपुर:दिवाली की शाम घर से लापता हुए किशोर का अब तक नहीं लगा सुराग़.स्विच ऑफ़ है मोबाइल.!
ग़ायब किशोर।फ़ाइल फ़ोटो

दिवाली की शाम घर से बिना बताए एक किशोर कहीं चला गया..पांच दिन बीत जाने के बाद अब तक पुलिस के हांथ ख़ाली है.परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं..मामला धाता थाना क्षेत्र का है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फ़तेहपुर:एक किशोर बीते 14 नवम्बर (दिवाली) की शाम क़रीब 6 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया।जब देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।काफ़ी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चल सका तो परिजनों ने स्थानीय थाने में इसकी रिपोर्ट लिखवाई।पुलिस ने गुमसुदगी का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।लेकिन पाँच दिन बीत जाने के बाद भी कोई ग़ायब किशोर को कोई सुराग़ नहीं लग सका है।Fatehpur news

मामला धाता थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुम्भा गाँव का है।यहाँ के रहने वाले ब्रजभान सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अमन सिंह बीते 14 नवम्बर से घर से लापता हो गया है।लेकिन अब तक पुलिस ग़ायब अमन सिंह को नहीं खोज पाई है।परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।Fatehpur dhata news

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को भी थाने गए हुए थे।पुलिस ने बताया है कि उक्त ग़ायब किशोर के मोबाइल नम्बर की कॉल डिटेल निकलवाई गई हैं।लेकिन उसमें से भी कोई सुराग नहीं मिला है।परिजनों की मानें तो किशोर का किसी के साथ प्रेम प्रसंग भी नहीं था औऱ कॉल डिटेल से भी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।परिजन इस बात से खासे परेशान हैं कि ऐसे अचानक वह कैसे ग़ायब हो गया।

मामले के बाबत धाता थाना अध्यक्ष के सीयूजी नम्बर व एक प्राइवेट नम्बर पर फ़ोन कर जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन दोनों नम्बरों से सम्पर्क नहीं हो सका।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us