Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की घोर लापरवाही आई सामने..तड़प तड़प कर मर गई प्रसूता..परिजनों ने जमकर काटा हंगामा.!

फतेहपुर:जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की घोर लापरवाही आई सामने..तड़प तड़प कर मर गई प्रसूता..परिजनों ने जमकर काटा हंगामा.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की घोर लापरवाही के चलते एक महिला की मौत हो गई..जिसके बाद परिजन आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर हंगामा करते रहे...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:जिला महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है।कथित तौर पर प्रसव के बाद महिला की डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मौत हो गई। महिला की मौत के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल मे जमकर हंगामा काटा।महिला के परिजन दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम पर..बेंचे जा रहे हैं आवास..शिकायत कर्ताओ को मिल रही धमकी.!

जानकारी के अनुसार जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गंभरी गांव की रहने वाली कीर्ति देवी को प्रसव के लिए आज सवेरे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहाँ कीर्ति देवी की नार्मल डिलेवरी हुई थी जिसमे कीर्ति ने बेटे को जन्म दिया था।डिलेवरी के बाद जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ थे लेकिन प्रसव के कुछ देर बाद कीर्ति देवी की तबियत अचानक बिगड़ने लगी कीर्ति की तबियत बिगड़ते देख परिवारीजन कीर्ति के इलाज के लिए लगातार कीर्ति के परिजन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के चक्कर लगाते रहे लेकिन वहाँ मौजूद किसी भी चिकित्सक ने कीर्ति को देखना तक मुनासिब नहीं समझा।जिसके चलते कीर्ति की मौत हो गई।कीर्ति कि मौत के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया कीर्ति के परिजन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों पर कार्यवाई की मांग कर रहे थे।अस्पताल में हंगामा देख वहाँ मौजूद चिकित्सक ड्यूटी छोड़कर अस्पताल से भाग खड़े हुए।डॉक्टरों की लापरवाही के चलते अपनी जान गवा बैठी नवविवाहिता के परिजन दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाई की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:तांत्रिकों को खोजती रही पुलिस..सूर्या का हत्यारा निकला भाई..दीपावली की दोपहर मिला था मासूम..!

इस मामले पर जिला महिला चिकित्सालय की अधीक्षिका रेखा रानी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला की मौत के पीछे उसके परिजन ही जिम्मेदार है।क्योंकि महिला की प्रसव पूर्व कोई भी जांच नही करवाई गई थी।आज महिला सीधे डिलेवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी।औऱ नार्मल डिलेवरी होने के बाद अचानक प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी जब तक डॉक्टर कुछ समझ पाते तब तक महिला की मौत हो गई।सी.एम.एस ने यह भी कहा कि परिजनों द्वारा डॉक्टरों के ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us