Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:रेप के आरोप में गिरफ्तार कर थाने लाए गए युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास..हैलेट में भर्ती!

फतेहपुर:रेप के आरोप में गिरफ्तार कर थाने लाए गए युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास..हैलेट में भर्ती!
फोटो साभार गूगल

मलवां थाने के लॉकप में बन्द एक युवक ने सोमवार की रात फांसी लगा जान देने का प्रयास किया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: जनपद के पुलिस महकमे के अंदर उस वक़्त हड़कंप मच गया जब दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर मलवां थाने लाया गया एक आरोपी फांसी का फंदा बना झूल गया।गनीमत यह रही है कि पुलिस ने उसे किसी तरह फन्दे से उतार जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसको कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया था।फ़िलहाल आरोपी का ईलाज कानपुर के हैलेट अस्पताल में चल रहा है।और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला...

दरअसल मलवां थाने में क़रीब 15 दिन पहले एक किशोरी के अपरहण व दुष्कर्म के मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में पुलिस ने क़रीब 22 वर्ष के नीरज नाम के एक युवक को गिरफ़्तार कर सोमवार की रात थाने लाई थी।लेक़िन आज आरोपी नीरज ने फांसी लगा जान देने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े:बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े रेलवे के इंजीनियर को मारी गोली मौत.!

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि मलवां थाने में गिरफ्तार कर लाया गया दुष्कर्म का आरोपी नीरज लघुशंका करने के बहाने शौचालय गया हुआ था और वहीं उसने पहनी हुई बनियान का फंदा बना फ़ांसी लगाने का प्रयास किया।कपिल देव ने कहा कि लेक़िन पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए आरोपी की जान बचाने के लिए उसे जिला चिकित्सालय में आनन फानन भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए कानपुर हैलेट भेज दिया है।जहाँ उसकी हालत स्थिर है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us