Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों में संघर्ष..कई युवकों पर दर्ज हुई एफआईआर..पांच युवक भेजे गए जेल..ऋषभ ने सुनाई आप बीती.!

फ़तेहपुर:वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों में संघर्ष..कई युवकों पर दर्ज हुई एफआईआर..पांच युवक भेजे गए जेल..ऋषभ ने सुनाई आप बीती.!

फ़तेहपुर की आईटीआई रोड में मंगलवार को दो गुटों में हुए आपसी संघर्ष और एक युवक को अगवाकर की गई लूट के चलते बुधवार को पांच युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: बॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर आपने देखा होगा कि विलन शहरों में अपने इलाके बांट लेते हैं और उस इलाके में दूसरे इलाके का "भाई" प्रवेश नहीं कर सकता है। 

यह भी पढ़े:फतेहपुर:दर्दनाक मुक़ाम पर ख़त्म हो गई आज एक और प्रेम कहानी!दोंनो के मुँह से झाग निकल रहा था।

अक्सर जो फिल्मों में फिल्माया जाता है वो कहीं न कहीं लोगों की सामान्य जिंदगी से भी जुड़ा होता है। और इसी आधार पर अक्सर फ़िल्मांकन किया जाता है। बताया जाता है कि अब लगभग हर शहरों में रशूखदार दबंग लोगों ने अपने इलाके बांट रखें हैं।और उन इलाकों में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। अगर किसी ने दूसरे के इलाके में घुसकर अपनी ऐठबाजी दिखाई तो उसका अंजाम बहुत ही गम्भीर होता है। 

ऐसा ही एक मंजर फतेहपुर जिले में भी देखने को मिला जहां रेलवे के ओवरब्रिज को ही कारगिल की सीमा रेखा बनाकर अपना-अपना खूंटा गाड़ दिया गया। मंगलवार शाम आईटीआई रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाते समय पहले मैं के चक्कर में दो गुट आपस में भीड़ गए। और उसके बाद दोनों ही ओर से मारपीट की गई। गाड़ियां तोड़ी गई और बवाल किया गया। घायलावस्था में एक पक्ष सदर अस्पताल पहुँचा।

कोतवाली में किसकी दी गई तहरीर और किसने कराई काउण्टर एफआईआर...

राजवर्धन सिंह ने तहरीर में बताया है कि वह अपने बुआ के लड़के अखंड के साथ आईटीआई रोड पर खड़ा था तभी सफेद स्कॉर्पियो और 4 बाइकों में सवार कुछ लोगों घेर लिया और उसका अपहरण करने की नियत से गाड़ी में उठा ले जाने लगे तो राजवर्धन ने मौरंग कारोबारी संतोष द्विवेदी के बेटे वैभव और उसके साथी मनीष बन्ना,विकास पहलवान, महेंद्र मौर्य,छोटू खान ,अभय राज तिवारी,धर्मेंद्र का विरोध किया तो उन लोगों ने हॉकी रॉड और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया और मेरे भाई के सर पर वार कर दिया। शोर मचाने पर वो लोग वहां से भागे तब राहगीर अभिषेक शुक्ला और टोनी सिंह ने हमको अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़े:फतेहपुर:बेहटा बवाल-किसने लिखी बवाल की पटकथा.?ढाई दशक बाद फ़िर से बेहटा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश.!

वहीं मौरंग कारोबारी संतोष द्विवेदी ने अपनी काउण्टर एफआईआर लिखाई जिसमें  बताया गया कि उनका बेटा वैभव द्विवेदी और धर्मराज मिश्रा विकास सिंह आईटीआई रोड सब्जी लेने गए थे तभी  अभिषेक शुक्ला राजवर्धन सिंह अखंड प्रताप सिंह हेमंत यादव उत्कर्ष श्रीवास्तव अनंतमान सिंह व तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट की लूट की और स्कार्पियो गाड़ी तोड़ी। राहगीर मनीष बीच बचाव करने लगा था तो उन लोगों ने उसकी गाड़ी तोड़ डाली।किसी तरह से ये लोग जान बचाकर भागे हैं।

दोनों ओर की एफआईआर में 17 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा...

दोनों ओर की एफआईआर में कुल मिलाकर 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें से कुछ लोग अज्ञात हैं। राजवर्धन की तहरीर पर आईपीसी की इन धाराओं पर 147,148,342,392,323,504,506 मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं संतोष द्विवेदी द्वारा लिखाई गई एफआईआर में आईपीसी की इन धाराओं पर 147,323,427,504,506,392, मुकदमा दर्ज किया गया।

बुधवार को पांच युवकों को भेजा गया जेल...

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
1-मनीष सिंह उर्फ बन्ना पुत्र संतोष सिंह निवासी नियर खेलदार पुरानी तहसील थाना कोतवाली 2 अभयराज तिवारी  पुत्र गणेश शंकर तिवारी निवासी कलेक्ट्रेटगंज थाना कोतवाली 3. वैभव द्विवेदी पुत्र संतोष कुमार द्विवेदी निवासी राधानगर थाना कोतवाली 4.विकास सिंह पुत्र बसंत सिंह 5. महेन्द्र मौर्या पुत्र शिवसरऩ मौर्या निवासी गौतम नगर 

बीटीसी के छात्र ऋषभ शुक्ला ने सुनाई आप बीती...

दो गुटों की लड़ाई में बीटीसी के छात्र ऋषभ पर निकली भड़ास पहले अगवा किया गया फिर अधमरा कर छोड़ दिया गया। ऋषभ ने युगान्तर प्रवाह को बताया कि वो उस दिन बांदा गया था शाह से वह अपनी बुलेट से आ रहा था तो राधानगर में कुछ लोगों ने उसको जबर्दस्ती रोककर अपनी चार पहिया वाहन में ले गए उसके साथ लूट की और उसको अधमरा करके रोड पर फेंक दिया गया। ऋषभ ने कहा कि यह सारी घटना की ऑडियो रिकार्डिंग उसके पास हैं। बातचीत के दौरान उसने वैभव द्विवेदी सहित उसके कई साथियों के नाम बताए।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल...

पुलिस की कार्यशैली पर उस वक्त प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया जब पुलिस ने लगभग सामान धाराओं में लिखे गए मुकदमे में केवल एक पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि राजवर्धन और कुछ अन्य अभी अस्पताल में भर्ती हैं इसलिए उनको बाद में पकड़ा जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us