Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-पंचायत थ्योरी पर फंसे पेंच..माँ बाप की गैरमौजूदगी में कैसी पंचायत..पीड़िता चीख़ चीखकर कर बता रही हैवानियत की दास्तां..!

फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-पंचायत थ्योरी पर फंसे पेंच..माँ बाप की गैरमौजूदगी में कैसी पंचायत..पीड़िता चीख़ चीखकर कर बता रही हैवानियत की दास्तां..!
पीड़िता लड़की फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

शनिवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद लड़की को जिंदा जलाए जाने के मामले से पूरे प्रदेश में हडकम्प मचा हुआ है..अब इस मामले में जिले के आलाधिकारियों के बयानों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं...पढ़े हुसैनगंज कांड पर युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:शनिवार को ज़िले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे प्रदेश में हडकम्प का माहौल बना दिया है।हाल ही में उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जला देने के बाद शनिवार को फतेहपुर में हुई वैसी ही घटना से अफ़सरो के हाँथ पैर फूले हुए हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:दुष्कर्म के बाद लड़की को जिंदा जलाया..कानपुर रेफर..!

पीड़िता अपने साथ हुई दरिंदगी की घटना को बयां कर रही है।लेक़िन ज़िले के आला अधिकारियों द्वारा कुछ एक ग्रामीणों के बयानों को आधार बनाते हुए पूरे मामले को प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने का रूप दिया जा रहा है।जिसके चलते अब जिला प्रशासन की कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह लग रहें हैं।

माता पिता की गैरमौजूदगी में हो रही थी पंचायत..?

पूरी तरह से जली हुई अवस्था में जिला अस्पताल पहुंची पीड़िता ने कानपुर रेफर होने से पहले मजिस्ट्रेटी बयान अधिकारियों के समक्ष दिए।इसके बाद कानपुर अस्पताल में भी पीड़िता ने मीडिया के समक्ष अपने बयान में कहा कि वह घर में अकेली थी।उसके माता पिता और भाई खेतों में गए हुए थे तभी पड़ोस में रहने वाले मेवालाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर किरोसिन डाल कर जिंदा जलाकर फरार हो गया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-पंचायत हुई..फिर लड़की जली लेक़िन हैलेट में भर्ती पीड़िता ने यह बयान दिया..आरोपी फ़रार..!

लेक़िन इसी मामले को लेकर डीएम की तरफ़ से जारी किए गए बयान में यह बताया गया कि पीड़िता लड़की और आरोपी मेवालाल का बीते दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जिसके चलते शनिवार सुबह गाँव के लोगों के सामने पंचायत चल रही थी।पंचायत में यह निर्णय हुआ कि आरोपी मेवालाल पीड़िता लड़की की जब तक शादी नहीं हो जाती तब तक गाँव से बाहर रहेगा।यह निर्णय इस लिए हुआ क्योंकि पीड़िता के माता पिता को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था।जिसके बाद ही पीड़िता अपने घर गई और आग लगा ली।

इसी मामले पर पीड़िता के माता और पिता दोनों का ये कहना है कि उनको किसी तरह ऐसी पंचायत के बारे में कोई खबर नहीं है।वह लोग खेतों में थे।गाँव वालों से लड़की के जलने की सूचना प्राप्त हुई।अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि लड़की के माता पिता की गैररमौजूदगी में कैसी पंचायत हो रही थी।और यदि नहीं हो रही थी तो फ़िर पंचायत की बात जिला प्रशासन से किसने बता दी।

हालांकि इस मामले के आरोपी मेवालाल को पुलिस ने शनिवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया है।एसपी ने पूरे मामले पर कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us