Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:घरों में चोरी कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा..!

फतेहपुर:घरों में चोरी कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा..!
फतेहपुर:ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चोर।

बीती रात घरों में चोरी करने के इरादे से घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले के कर दिया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:चोरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने बीती रात दो चोरों को एक घर में चोरी करते हुए रंगे हांथो पकड़ लिया।पुलिस को सूचना दी।मौक़े पर पहुँची पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

ये भी पढ़े-कोरोना:अपने ही बयान पर घिर गए हैं सीएम योगी..प्रियंका ने दागे हैं कई सवाल..!

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गाँव में रहने वाले धर्मेंद्र सिंह के घर दो चोर चोरी करने के लिए घुसे थे।इसी बीच घर वाले जग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया।ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और चोरों को पकड़ लिया।बताया जाता है ग्रामीणों ने चोरों की पहले जमकर पिटाई की और फ़िर पुलिस को इसकी सूचना दी।मौक़े पर पहुँची पुलिस टीम ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े-मौसम:क्या है नौतपा जिसके चलते आग उगलने लगा है सूरज..!

इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि हुसैनगंज थाने की पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से दो चोरों को पकड़ा है।उन्होंने बताया कि दोनों चोरों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।पकड़े गए दो चोरों में से एक चोर हुसैनगंज थाना क्षेत्र का और एक चोर ललौली थाना क्षेत्र का है।चोरों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us