Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:हाईटेंशन लाइट की चपेट में आया किसान, मौत..रोड जाम कर ग्रामीण कर रहे हंगामा!

फतेहपुर:हाईटेंशन लाइट की चपेट में आया किसान, मौत..रोड जाम कर ग्रामीण कर रहे हंगामा!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह एक किसान की मौत हाईटेंशन लाइट की चपेट में आने से हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने बाँदा सागर मार्ग को जाम कर दिया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:निठल्ला और कामचोर बन चुका बिजली विभाग आए दिन अपनी कारगुजारियों के चलते लोगों की जान का दुश्मन बन रहा है.!ताज़ा मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के मलाका गाँव का है जहाँ आज सुबह खेतों में पानी लगाने गए किसान की मौत खेतों के ऊपर से निकले ग्यारह हज़ार वोल्ट की लाइन के तारों में सिर छूने से हो गई।किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन व बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया है।ये खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का हंगामा चालू था।मौक़े पर मौजूद पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जमकर चले लात घूंसे..कार्यवाही की मांग.!

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के मलाका गाँव निवासी ढुल्लू पाल(40) आज सुबह अपने खेतों में पानी लगाए था।तभी सथरियांव से मलाका के लिए गई ग्यारह हज़ार वोल्ट की लाइन के तार ढुल्लू पाल के सिर से टकरा गए और उसकी मौक़े पर ही मौत गई।

ग्रामीणों का आरोप बिजली विभाग की लापरवाही से गई जान..!

किसान की मौत के बाद हंगामा कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव से निकली ग्यारह हज़ार वोल्ट की बिजली लाइन के तार खेतों के ऊपर से बहुत ही नज़दीक से निकले हैं जिसके चलते आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है।ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में प्रशासन और बिजली विभाग को तारों को और ऊपर से कराने के लिए कई बार शिकायत की लेक़िन किसी ने नहीं सुना और यह उसी का नतीजा है कि आज इतना बड़ा हादसा हो गया और एक व्यक्ति को अपनी जान गवानी पड़ी।

गाजीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला मलाका रोड का है जो कि सदर कोतवाली क्षेत्र का हिस्सा है फिर भी मौक़े पर जाकर आगे की जो भी विधिक कार्यवाही होगी कि जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us