Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दोस्तों संग यमुना में नहाने गया छात्र लापता..देर रात तक जारी रही खोज.!

फतेहपुर:यमुना में डूबा छात्र।फ़ाइल फ़ोटो।

फतेहपुर में रविवार को अपने दोस्तों संग यमुना नदी में नहाने गया छात्र डूब गया, जिसकी तलाश देर रात तक जारी रही लेकिन कुछ पता नहीं चल सका..घटना धाता थाना क्षेत्र की है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:मौजूदा वक्त में नदियों का जल स्तर काफ़ी बढ़ा हुआ है।तेज़ बहाव के चलते अक्सर लोगों के गंगा और यमुना में डूब जाने की खबरें आती हैं।बावजूद इसके लोग जान जोख़िम में डालकर नहाने से बाज नहीं आते।तमाम चेतावनी के बावजूद लोग गहरे पानी में जाकर नहाते हैं जिसका खामियाजा जान गवां कर भुगतना पड़ता है।

ये भी पढ़ें-UP:भाजपा सांसद ने अपने समर्थकों संग किया थाने का घेराव..पुत्र औऱ भतीज़े पर दर्ज हुआ है मुकदमा..!

ताज़ा मामला धाता थाना क्षेत्र का है, जहाँ रानीपुर गाँव किनारे यमुना में नहाने थाना क्षेत्र के ही अहमदपुर कुशुम्भा गाँव निवासी निवासी राजू सिंह का बेटा संदीप उर्फ हैपी सिंह (19) अभिषेक सिंह, अज्जू सिंह और बीरू सिंह पहुँचे थे।यह चारों नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए और तेज़ बहाव के चलते डूबने लगे।डूबते हुए इन लोगों ने जब शोर मचाया तो आस पास जानवर चरा रहे लोग इकठ्ठा हुए और नदी में घुसकर अभिषेक, अज्जू और बीरू को बचा लिया लेकिन संदीप उर्फ़ हैप्पी का कोई पता नहीं चल सका। fatehpur dhata news

ये भी पढ़ें-up:भरी पंचायत में जमकर चले लाठी डंडे कई घायल..!

घटना की जानकारी पर मौक़े पर तुरंत परिजन भी पहुँचे,ग्रामीणों ने काफ़ी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका।इस बीच स्थानीय थाने की पुलिस ने पहुँचकर गोताखोरों की मदद से छात्र को खोजने का प्रयास कराया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।देर रात तक जाल डालकर भी नदी में गोताखोरों की मदद से तलाश जारी रही लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रात अधिक होने के चलते खोजने का काम रोक दिया गया है।सोमवार सुबह से फिर से तलाश शुरू होगी।

24 Aug 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Iran War News Live: ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान का इनकार, क्या आज खत्म हो जाएगी पूरी सभ्यता, परमाणु हमले की ओर बढ़ता अमेरिका Iran War News Live: ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान का इनकार, क्या आज खत्म हो जाएगी पूरी सभ्यता, परमाणु हमले की ओर बढ़ता अमेरिका
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का अल्टीमेटम दिया...
Fatehpur News: मुझे अपमानित करने के लिए बुलाया है क्या, ये मेरी विधानसभा है, भूमि पूजन में भिड़ीं सपा-भाजपा विधायक
UP Cabinet का मास्टरस्ट्रोक: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी, सरकार की लगी मोहर, मई से मिलेगा मानदेय
UP Shiksha Mitra News: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, शिक्षामित्रों के वेतन और नियमितीकरण पर सरकार जल्द ले फैसला
UPPCL News: स्मार्ट मीटर पर बड़ा यू-टर्न, अब प्रीपेड की अनिवार्यता पर नया आदेश ! क्या उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
आज का राशिफल 7 अप्रैल 2026: मंगलवार को गुड़ खाकर करें यात्रा, बजरंगबली करेंगे रक्षा, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर-रायबरेली को जोड़ने वाला असनी-गेंगासो गंगा पुल इस तारीख से खुलेगा, खत्म होगा 9 माह का इंतजार

Follow Us