Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:प्रदेश में पत्रकारों के विरुद्ध हो रहे आपराधिक हमलों के विरोध में जिला पत्रकार संघ सड़क पर उतरा!

फतेहपुर:प्रदेश में पत्रकारों के विरुद्ध हो रहे आपराधिक हमलों के विरोध में जिला पत्रकार संघ सड़क पर उतरा!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

प्रदेश में लगातार बढ़ रही पत्रकारो के साथ आपराधिक घटनाओं से अब पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा है, मंगलवार को जनपद में पत्रकारों के एक संगठन ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन देकर पत्रकारों के विरुद्ध हो रहे हमलों की कड़ी निंन्दा करते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की उम्मीद जताई।पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:प्रदेश में पत्रकारों के ऊपर लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों से अब पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा है।
मंगलवार को इन घटनाओं खिलाफ जिला पत्रकार एसो/संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह भदौरिया की अगुवाई में महामहिम राज्यपाल के नाम से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सहारनपुर में हुई पत्रकार की हत्या के फरार दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को 25- 25 लाख का मुआवजा देने की मांग की गई।साथ ही पत्रकारों ने मांग करते हुए यह भी कहा कि सूबे में लगातार पत्रकारों को अपराधी निशाना बना रहे हैं और उत्तर प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। जिला पत्रकार एसो/संघ ने सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग की है।जिससे पत्रकारों के खिलाफ हमला करने वाले अपराधियों के खिलाफ  सख्त से सख़्त कार्रवाई हो सके।

ये भी पढ़े-सुषमा का सफ़र-एबीवीपी से शुरू हुआ राजनीतिक सफ़र भारत की विदेश मंत्री बनने तक कुछ यूं रहा!

इस मौके पर संरक्षक सदस्य के एस चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, उपाध्यक्ष शाहिद अली,महामंत्री आशीष दीक्षित, कोषाध्यक्ष जयकेश पाण्डेय, मंत्री अवनीश सिंह,विश्वदीपक अवस्थी,बृजेश मौर्य, तहसील अध्यक्ष नीरज यादव,तहसील महामंत्री शुभम मिश्रा,अंकित सचान,जीतेन्द्र विश्वकर्मा, मलय पाण्डेय, संदीप शुक्ला,अरमान, कमल सिंह, बब्लू, जीतेन्द्र सविता, नीरज सिंह चौड़गरा समेत भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us