Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:लगातार बेरोजगार युवाओं से ठगी कर रही कम्पनी के विरुद्ध नहीं हो रही कार्यवाही..पुलिस के पास पहुंचा ठगी का शिकार एक औऱ युवक..!

फतेहपुर:लगातार बेरोजगार युवाओं से ठगी कर रही कम्पनी के विरुद्ध नहीं हो रही कार्यवाही..पुलिस के पास पहुंचा ठगी का शिकार एक औऱ युवक..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

शहर के पक्का तालाब लखनऊ बाईपास स्थित एक कम्पनी पर लगातार ठगी करने के आरोप लग रहे हैं.. शनिवार को फिर एक युवक ने बाकरगंज चौकी पहुंच कंपनी की शिकायत की है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देकर कई तथाकथित मल्टी लेवल मार्कटिंग टाइप कम्पनियां अपने झांसे में ले रही है!

यह भी पढ़ें:फतेहपुर:करोड़पति बनाने के नाम पर युवाओं से ठगी कर रही कम्पनी..प्रशासन नहीं कस पा रहा शिकंजा.!

कम समय में अधिक पैसा कमाने के चक्कर मे युवा भी ऐसी कम्पनियों के झांसे में आसानी से आ जाते हैं।फतेहपुर में भी ऐसी ही एक विवादित कम्पनी पर लगातार ठगी करने के आरोप लग रहे हैं।

आपको बता दे कि लखनऊ बाईपास के निकट फ़लक एसोसिएशन एंड ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कम्पनी खुली है।इस कम्पनी में ज़िले में क़रीब एक हजार युवा काम कर रहा है।ख़ास बात यह है कि कंपनी में अधिकांशतः काम करने वाले लड़के प्रदेश के कई अलग अलग जनपदों के हैं।कम्पनी के सूत्र बताते हैं कि कम्पनी की गाइडलाइन के अनुसार एक जनपद के युवाओं को दूसरे जनपद और दूसरे जनपद के युवाओं को किसी तीसरे जनपद भेजा जाता है।शनिवार को एक बार फ़िर कम्पनी का नाम विवादों में आया जब एक युवा हांफते हुए मदद की गुहार लगाता सदर कोतवाली क्षेत्र की बाकरगंज पुलिस चौकी पहुंच मदद की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें:फ़तेहपुर:लखपति बनने का झांसा देकर करोड़ो डकार गई फर्जी कम्पनी..बंधक बने युवक ने छूटने के बाद बताई सच्चाई.!

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए युवक ने बताया कि उसका नाम सचिन कुमार पुत्र कालीचरण निवासी मानिकपुरा जनपद आगरा है।उसने बताया कि उसके एक दोस्त ने उसे एक कम्पनी के बारे में बताया कि कम्पनी का नाम टाटा फ़ास्ट फ़ूड कम्पनी है और इसी में नौकरी मिल जाएगी।जिसके कहने पर मै यहां फतेहपुर आया जब यहां आया तो पता चला कि कम्पनी का नाम ग्लेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। लेकिन यहां नौकरी कोई नही थी मुझसे पहले कम्पनी में जॉइन होने के लिए 20,000 मांगे गए लेक़िन तब मेरे पास 7200 रुपये ही थे जो मैंने दे दिए और शेष रुपयों को जल्द जमा कराने की बात कही।इसके बाद मैंने कम्पनी में तैनात लोगों से कहा कि मुझे सैलरी कब मिलेगी तो उन्होंने कहा कि पहले अपने शेष रुपए जमा कराओ साथ ही तीन और लोगों को कम्पनी में जुड़वाओ जिसके बाद तुम्हे सैलरी मिलेगी।मैंने ऐसे करने से मना किया और अपने जमा रुपए मांगे लेक़िन उन्होंने मुझे कमरे में बन्द कर दिया।और बाहर आने जाने के लिए भी रोक दिया।मैं आज किसी तरह बचते बचाते अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास आया हूं।

क्यों नहीं हो रही कार्यवाही..

ज़िले में काम कर रही इस विवादित कम्पनी की शिकायत कई बार ठगी का शिकार हुए युवकों ने पुलिस से की लेक़िन अब तक प्रशासन की ओर से कम्पनी के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही न होने से कम्पनी के मंसूबे बढ़े हुए हैं और वह हर रोज किसी न किसी को अपना शिकार बना रही है!

(ठगी के शिकार हुए युवक का पूरा वीडियो खबर की शुरुआत में लगा हुआ है)

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us