Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:नलकूप में सो रहे युवक की गोलीमार कर हत्या..!

फर्रुखाबाद:नलकूप में सो रहे युवक की गोलीमार कर हत्या..!
फर्रुखाबाद न्यूज़:मृतक की फ़ाइल फ़ोटो।

बीती रात एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई..घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र की है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:शुक्रवार की रात एक नलकूप में सो रहे युवक की गोलीमार हत्या कर दी गई।युवक की हत्या से इलाक़े में सनसनी फ़ैली हुई है।मृतक के बड़े भाई ने दो लोगों के विरुद्ध भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढें-नासमझी:नहीं मिल रही थी शराब..नशे के लिए पी लिया सेनेटाइजर..10 की मौत..!

जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रमापुरजसू निवासी 25 वर्षीय सोमेन्द्र राजपूत अपने घर से बीती रात पास के ही सुदेश सिंह के नलकूप पर सोनें के लिए गया था।नलकूप पर सुदेश का पुत्र अंकित भी सो रहा था।देर रात सोमेन्द्र को नलकूप के निकट ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया|

गोली की आवाज़ से अंकित जग गया और उसने सोमेन्द्र को लहुलुहान देख परिजनों को सूचना दी।जिसके बाद मृतक की माँ प्रीतम देवी के साथ अन्य परिजन मौके पर पहुँचे।मृतक के भाई धर्मेन्द्र कुमार नें थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

जिसके बाद मौक़े पर पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा,अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ राजवीर सिंह पहुंचे,उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया।

मृतक के भाई धर्मेद्र ने गाँव के ही कैलाश राजपूत व देवराज राजपूत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।म्रतक पांच भाई व तीन बहने हैं।घटना के बाद से सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें-दुल्हन की तरह सज रही राम की नगरी..भूमिपूजन के दिन भक्तों को मिलेगा विशेष प्रसाद..!

बताया जा रहा है कि कैलाश की पत्नी के साथ दुष्कर्म के मामले में सोमेन्द्र जेल गया था।जिसकी रंजिश चल रही थी।धर्मेन्द्र के अनुसार इसी खुन्नस में उसके भाई सोमेन्द्र की हत्या की गयी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें  बताया कि घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPCL News: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का नया फरमान, बिजली गई तो बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था UPPCL News: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का नया फरमान, बिजली गई तो बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने...
UPSC Shambhavi Tiwari: फतेहपुर की शांभवी तिवारी बनीं IAS, हासिल की 46वीं रैंक, ख़बर सुनते ही छलके बाबा के आंसू
UPSC Topper Anuj Agnihotri: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने डॉक्टरी के पेशे को छोड़ अपनाई यूपीएससी की राह
Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस पर हमला ! उग्र भीड़ ने किया पथराव, चौकी इंचार्ज की वर्दी फटी, सिपाही समेत 43 लोगों पर मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बाइक की टक्कर से बवाल, भाई-बहन को बनाया बंधक, पिता पर पथराव
होली की भाई दूज 2026: कब है भारत्य द्वितीया, बहन के घर भोजन करने की परंपरा क्यों है खास? जानिए शुभ मुहूर्त
ईरान-इजरायल युद्ध से हिला तेल बाजार, 80 डॉलर पहुंचा कच्चा तेल…क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

Follow Us