Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:प्रेमी से मिलने के लिए प्रेमिका ने घर वालों के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, पाँच लोग अस्पताल में भर्ती

Farrukhabad news:अस्पताल में भर्ती पीड़ित।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

अपने प्रेमी से मिलने के लिए प्रेमिका ने बीती रात घर वालों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसके बाद घर के पाँच सदस्यों की हालत बिगड़ गई, सभी को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यह मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र का है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:बीती रात जनपद के कमालगंज कस्बे के इंदिरानगर मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार के पाँच लोगों की हालत खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ गई।सभी को बेहोशी की हालत में  कस्बे में स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने बताया कि ज़हरीले खाने की वजह से सभी की हालत बिगड़ी है।शुरुआती घटनाक्रम को देख सभी को ऐसा लगा कि फ़ूड पॉइजनिंग की वजह से सभी की हालत बिगड़ी है हो सकता है सबने जो भोजन किया हो वह बासी रहा हो।लेकिन दोपहर में इस मामले में नया मोड़ आ गया है।बताया जा रहा है कि परिवार की घर की एक बेटी ने ही खाने में नशीला पदार्थ मिलाया था।Farrukhabad news

प्रेम प्रसंग की चर्चा.

बताया जा रहा है कि भोजन में नशीला पदार्थ मिलाने वाली युवती की एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।प्रेमी प्रेमिका से मिलना चाहता था लेकिन मुलाकात सम्भव नहीं हो पा रही थी।जिसके चलते उसने अपनी प्रेमिका को नशीला पदार्थ दिया था औऱ कहा था कि रात में सभी के खाने में मिला दे जिसके बाद सब बेहोश होकर गहरी नींद में सो जाएंगे।

प्रेमी से मिलने के लिए प्रेमिका भी उतावली थी, उसने बात मान ली औऱ बिना कोई परवाह किए रात को सभी के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया।

पुलिस को इस मामले में पीड़ित परिवार की तरफ़ से तहरीर दी गई है।पुलिस प्रेमी की तलाश में जुट गई है।प्रभारी निरीक्षक अजय नरायन ने बताया कि तहरीर मिली है।पुलिस जाँच कर रही है।विधि अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

03 Feb 2021 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 8 जुलाई 2026 (Aaj Ka Rashifal): चंद्रमा के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 8 जुलाई 2026 (Aaj Ka Rashifal): चंद्रमा के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
आज 8 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है. चंद्रमा की स्थिति कई...
फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच
Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे
Petrol Diesel Price Today 6 July 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत बड़े शहरों में आज का भाव
Gold Silver Price Today 6 July 2026: सोना-चांदी की कीमतों में फिर जोरदार उछाल, जानें आपके शहर में आज का ताजा भाव

Follow Us