Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:पत्नी संग भाई को देख खौल उठा पति का खून..बांके से काट डाली दोनों की गर्दन..!

UP:पत्नी संग भाई को देख खौल उठा पति का खून..बांके से काट डाली दोनों की गर्दन..!
फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह एक खौफनाक वारदात से हड़कंप मच गया...पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

क्राइम डेस्क:पत्नी के भाई संग अवैध सम्बन्ध होने की शंका पर पति ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।बीचबचाव करने आए माँ बाप पर भी आरोपी ने हमला कर दिया जिससे वह दोनों भी घायल हो गए।

ये भी पढ़े-पद्मश्री से सम्मानित हुआ यह बुजुर्ग शख़्स ग़रीबी में भी बन गया गरीबों का मसीहा..!

यह सनसनीखेज वारदात यूपी के लखीमपुर खीरी (lakhimpur khiri) शहर की है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर के नोरंगाबाद मोहल्ला निवासी शकील ने सोमवार सुबह कमरे में सो रही अपनी 30 वर्षीय पत्नी शबाकुन को कुल्हाड़ी और बांके से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।इसके बाद बगल में कमरे में सो रहे छोटे भाई मोहसिन(20) की भी कुल्हाड़ी और बांके से काट हत्या कर दी।इस बीच चीख़ पुकार सुन बचाने दौड़े शकील ने अपने माता पिता पर भी हमला कर दिया।उन दोनों को चोंटे आई हैं उनके हाथों की उंगलियां कट कर अलग हो गई है।लेक़िन दोनों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचा ली।

ये भी पढ़े-UP:फ़तेहपुर में तिरंगे के रंग से जगमगा रही स्ट्रीट लाइटों की सोशल मीडिया में हो रही तारीफ़..सड़क पर रुक कर सेल्फी ले रहे लोग.!

मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी शकील सनकी है।उसे अपनी पत्नी के अवैध सम्बंध छोटे भाई के साथ होने की शंका थी।इसको लेकर कई बार वह पहले भी विवाद कर चुका था।लेक़िन सोमवार सुबह उसने जिस तरह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया इसकी आशंका किसी को नहीं थी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आरोपी की पुलिस कस्टडी में पूछताछ जारी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us