
यूपी:डबल मर्डर-बसपा नेता व उनके भांजे की गोलीमार कर हत्या..मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए थे पिस्टल.!
On
यूपी के बिजनौर ज़िले में बसपा नेता व उनके भांजे की अज्ञात हमलावरों ने गोलीमार कर हत्या कर दी..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।
बिजनौर: चुनावी परिणामों के बाद प्रदेश में अपराध का ग्राफ़ अचानक से बढ़ गया है।ताज़ा मामला बिजनौर ज़िले का है जहाँ बीते मंगलवार यानी कि 28 मई के दिन दोपहर में ज़िले के ही एक बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर और उनके साथ मे ही बैठे हुए उनके भांजे की हमलावरों ने गोलीमार कर हत्या कर दी।

तभी मिठाई के डिब्बे लेकर दो लोग कार्यालय में घुसे।हाजी एहसान ने केवल इतना ही पूछा था कि क्या बात है भाई, अगले ही पल कार्यालय पर आए दोनों लोगों ने मिठाई के डिब्बे से पिस्टल निकालकर हाजी एहसान और पास ही बैठे उनके भांजे शादाब और एक अन्य पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।हाजी एहसान और उनके भांजे शादाब की मौत हो गई तीसरा व्यक्ति गोली लगने से बाल-बाल बच गया।
Tags:
Related Posts
Latest News
09 Sep 2026 08:55:09
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
