Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:टीवी सीरियल ने दिखाया कुछ ऐसा कि देखकर तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची ने ख़ुद को आग लगा ली..हालत गम्भीर!

यूपी:टीवी सीरियल ने दिखाया कुछ ऐसा कि देखकर तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची ने ख़ुद को आग लगा ली..हालत गम्भीर!
फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के भदोही जिले से बेहद ही चौकाने वाली ख़बर सामने आई है जहां एक तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची ने केरोसीन डाल ख़ुद को आग लगा ली...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

भदोही:टीवी सीरियल्स,फिल्में,इंटरनेट में अपलोड वीडियो जो कभी मनोरंजन का काम करते थे लेक़िन आज वही मनोरंजन वाली चीजें अपने ग़लत कनेन्ट की वजह से दिमाग़ में ग़लत तरीक़े का असर डाल रही हैं खासकर छोटे छोटे बच्चों के दिमाग मे इन सीरियल्स और वीडियो का बहुत गहरा असर हो रहा है।जो बच्चों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।यूपी के भदोही ज़िले का एक ऐसा चौंका देने वाला मामला सामने आया हुआ जिसको पढ़कर आप सोच में पड़ सकते हैं कि क्या ये टीवी सीरियल्स इस हद तक बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं!

क्या है पूरा मामला..?

कम्पटीशन के इस दौर में हर माता-पिता चाहते हैं कि मेरे बच्चे दूसरों के बच्चों से ज़्यादा नम्बर लाएं और पढ़ाई में सबसे तेज हो इसके लिए वह अपने बच्चे के ऊपर भी अनावश्यक दबाव बनाते हैं जिसके चलते कभी कभी बच्चे तगड़े अवसाद में चले जाते हैं।लेक़िन तीसरी क्लास की एक बच्ची ने पढ़ाई में खुद को और तेज बनाने के लिए जो किया वो जानकर आप सब हैरान हो जाएंगे इतना ही नही यह वाकया इतना खतरनाक है कि सभी को एक बार ये पढ़ने के बाद इस पर ध्यान देना चाहिए।मामला भदोही जिले का है।एक मीडिया वेबसाइट के अनुसार तीसरी क्लास की एक बच्ची ने भूत-प्रेत वाले सीरियल से प्रेरित होकर खुद को पढ़ाई में तेज बनाने के लिए खुद को स्कूल के टॉयलेट में बंदकर आग लगा ली जब स्कूल प्रशासन ने टॉयलेट से धुआं देखा तो आनन फानन में बच्ची को निकालकर अस्पताल ले गए है जहां उसका इलाज जारी हैं।और बच्ची की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:धाँय धाँय की आवाज़ से दहल उठा पटेल नगर..एक के बाद एक ताबड़तोड़ चार राउंड हुई फायरिंग!

महज 9 साल की बच्ची के दिमाग में टीवी सीरियल 'लाल इश्क' में दिखाया गया सीन इस कदर घर कर गया कि उसने खुद पढ़ाई में तेज होने के लिए उस सीन को दोहराते हुए खुद को आग ली।बच्ची का वाराणसी के कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े-यूपी:फ़र्जी डिग्री के सहारे बीस सालों तक करता रहा शिक्षक की नौकरी..अब हुआ खुलासा.. रिकवरी के आदेश!

पीड़ित बच्ची के भाई के मुताबिक आम दिनों की तरह ही दोनों भाई-बहन स्कूल पहुंचे जिसके बाद वो खेलकूद में व्यस्त हो गया।भाई के जाते ही बच्ची टॉयलेट में पहुंच गई और खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा लिया। टॉयलेट से धुआं उठने और चीख पुकार मचने के बाद लोग वहां पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला।स्कूल प्रशासन ने बच्ची के बैग से केरोसीन का डब्बा और माचिस भी बरामद की है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us