Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:फ़िल्म देखकर रची ख़ुद के अपरहण की साज़िश..पत्नी के प्रेमी को भिजवाना चाहता था जेल!

लाल घेरे में आरोपी फ़ोटो साभार ट्वीटर

यूपी के बरेली ज़िले के रहने वाले एक व्यक्ति ने ख़ुद के ही अपरहण की साजिश रची और फ़िर अपनी ही पत्नी के फोन में मैसेज कर पांच लाख की फिरौती मांगी..पढ़े पूरी ख़बर विस्तार से।

बरेली:अक्सर अपराध करने वाला अपराध करते वक्त ये सोचता है कि उसका प्लान एकदम सॉलिड है और वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ेगा लेक़िन ऐसा होता नहीं है अपराधी चाहे जितना शातिर हो लेक़िन वह कोई न कोई सबूत पुलिस के लिए जरुर छोड़ देता है जिसके सहारे पुलिस उस तक पहुंच जाती है।

ये भी पढ़े-यूपी:पड़ोसी गाँव के युवक से पत्नी के थे प्रेम संबंध..बाधा बना पति तो प्रेमी संग मिल पत्नी ने कर दी हत्या!

ऐसे ही एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।यह घटना यूपी के बरेली ज़िले की है।जहां एक शख्स ने एक फ़िल्म देखकर अपने ही अपरहण की साज़िश रच डाली।पुलिस ने इस अपहरण कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया है।

आरोपी ने क्यों रची थी अपने ही अपरहण की साजिश..

पुलिस को अपहरण की साजिश के बारे में बताया कि आरोपी पति ने डकैत फिल्म देखकर अपने अपहरण की साजिश रची। पुलिस की मानें तो आरोपी ने पूछताछ में बताया कि युवक ने अपहरण की साजिश इसलिए रची ताकि वो अपनी पत्नी के आशिक को जेल भिजवा सके। कोतवाली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि युवक की पत्नी के संबंध इसके साले के साले जसवीर से है। इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने जसवीर से 7000 रुपये भी उधार ले रखे हैं, इसलिए युवक ने एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश की। एक ये कि जसवीर के जेल जाने से वो उसकी पत्नी से नाजायज संबंध नहीं बना सकेगा, दूसरा उसे उधार लिए 7000 रुपये भी नहीं देने होंगे।

पुलिस ऐसे पहुंची शातिर तक..

एसपी सिटी ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र में पत्नी के आशिक को फंसाने और उससे लिए 7000 रुपये उधार के न देने पड़े इसके लिए पति ने अपने अपहरण की साजिश रचकर पूरे शहर में सनसनी फैला दी। पुलिस की कई टीमें युवक की तलाश में जुट गई। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक दिल्ली चला गया और वहां से अपनी पत्नी को मैसेज करके बताया कि उसका अपहरण जसवीर ने कर लिया है और 5 लाख की फिरौती की मांग की है। पुलिस ने आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने बरेली से ही धर दबोचा। पुलिस ने अब आरोपी को जेल भेज दिया है।

16 Sep 2019 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ
फतेहपुर के खागा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती ने रविवार को तामेश्वर मंदिर में अपने मंगेतर के साथ...
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी
Kal Ka Rashifal 10 May 2026: किसके लिए कष्टकारी होगा रविवार का दिन, इन उपायों से मिलेगी सफलता
प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने
Aaj Ka Rashifal 09 May 2026: शनि बिगाड़ सकते हैं आपके काम, करें संकट मोचन की आराधना, जानिए दैनिक राशिफल

Follow Us