Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:करोड़ो की चरस के साथ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े..देश भर में होती थी सप्लाई.!

यूपी:करोड़ो की चरस के साथ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े..देश भर में होती थी सप्लाई.!
पुलिस की हिरासत में अपराधी

यूपी के बलरामपुर जिले में पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाँथ लगी जब करोड़ों की चरस के साथ दो अंतर्राष्ट्रीय तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

बलरामपुर जिला भारत नेपाल सीमा पर बसा है। सीमावर्ती क्षेत्र होने व खुली सीमाओं के कारण विभिन्न प्रकार के अपराधों की संम्भावनाओं से नकारा नहीं जा सकता है। नेपाल राष्ट्र से आये दिन अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, शराब, पान मसाले सहित अन्य चीजों की तस्करी होती है। तस्कर दोनों देशों की मित्रता व खुली सीमाओ का भरपूर लाभ उठाते है और आसानी से एक देश से दूसरे देश में चले जाते है।

शनिवार को उतरौला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सात किलो चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चरस की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रूपए बताई जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी अमित कुमार ने बताया कि  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति चरस लेकर मोटरसाइकिल से उतरौला की ओर आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए उतरौला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हमराही सीपाहियों के साथ मुनेश्वरगंज तिराहा पर      घेराबंदी कर बैठ गए। कुछ देर बाद मोटर साइकिल से दो व्यक्ति आते दिखे। जिन्हे रोक कर पुलिस ने तलाशी ली। पुलिस ने तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से सात किलो चरस बरामद किया।

पूछतांछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम किशोर कुमार चैधरी पुत्र रामकुमार चैधरी निवासी गेरुआ जोत थाना गणेशपुर जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल व योगेन्द्र प्रसाद वर्मा पुत्र शेषराम वर्मा निवासी मझगवा कला थाना पचपेडवा जनपद बलरामपुर बताया। 

नशीले पदार्थो के तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय..

करोड़ो की चरस के साथ पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह गांव देहात से सटी सीमाओं से चरस लेकर लाते है। मोटरसाइकिल के माध्यम से चरस कानपुर पहुंचाते है। जहां उन्हें 12 हजार रूपए प्रति किलो चरस के हिसाब से मिलता है। कानपुर से चरस अन्य शहरों में बेचीं जाती है। सूत्रों की माने तो कानपुर से चरस गोवा व अन्य कई बड़े शहरों में भेजी जाती है जहां से अन्य किसी माध्यमों से चरस बेची जाती है। पकड़े गए चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रूपए से अधिक आंकी गई है।


सर्विलासं टीम ने निभाई अहम भूमिका.. 

जिले में अपराध नियंत्रण में सर्विलांस टीम अहम भूमिका निभा रही है। कई बड़े अपराधों का खुलासा सर्विलांस की टीम सक्रियता से ही संभव हो पाया है। इतने बड़े मात्रा चरस बरामदगी में भी सर्विलांस टीम ने अहम भूमिका अपनाई है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम अपना काम कर रही है। तस्करो को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us