Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर कांड:कहां अदृश्य हो गया है दुर्दांत विकास..पुलिस हवा में चला रही है तीर..अब शराब पार्टी की बात आई सामने..!

कानपुर कांड:कहां अदृश्य हो गया है दुर्दांत विकास..पुलिस हवा में चला रही है तीर..अब शराब पार्टी की बात आई सामने..!
कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे।फ़ोटो-सोशल मीडिया।

कानपुर कांड का पांचवां दिन शुरू हो चुका है 100 से ज़्यादा पुलिस की टीमें घटना को अंजाम देने वाले दुर्दांत विकास दुबे को ढूढ़ने में लगी हुई हैं..लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर

कानपुर:बिकरु गाँव में हुई घटना ने पूरे देश को हिला दिया है।सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की यहाँ हत्या की गई।इतने बड़े कांड को अंजाम देने का आरोप कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर है।घटना के बाद से ही पूरे प्रदेश की एसटीएफ सहित 100 से ज़्यादा पुलिस की टीमें विकास को ढूढ़ने में लगी हुईं हैं।लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

ये भी पढ़ें-कानपुर कांड:फतेहपुर से दो संदिग्धों को पुलिस ने उठाया..भारी पुलिस बल इलाक़े में रहा मौजूद..!

सूत्रों के मुताबिक, विकास की लास्ट लोकेशन औरैया में ही मिली थी। उसके बाद से उसकी कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही। पुलिस अंधेरे में ही हाथ-पैर मार रही है।अंदेशा यह भी है कि विकास चंबल के रास्ते मध्य प्रदेश में तो प्रवेश नहीं कर गया है!

ये भी पढ़ें-कानपुर कांड:पुलिस की गिरफ़्त में आए विकास के बॉडी गार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा..!

घटना के बाद से ही हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं।मुठभेड़ के बाद शुक्रवार सुबह जब पुलिसवालों ने गांव के एक-एक घर जाकर तलाशी ली तो कई संदिग्ध सामने आए। उसी में अतुल दुबे का नाम भी सामने आया, जिसका शुक्रवार तड़के ही पुलिस ने एनकांउटर कर दिया था।अतुल विकास का पारिवारिक भाई बताया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, अतुल के घर से अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें बरामद हुई थीं।कुछ बोतलें भरी हुई भी थीं।गिलास भी घर में रखे मिले।

ये भी पढें-UP:ख़ाकी के इकबाल पर कब कब भारी पड़े हैं गुंडे..कानपुर कांड है अब तक की सबसे बड़ी वारदात..!

पुलिस का मानना है कि मुठभेड़ से पहले अतुल के घर में ही शराब पार्टी हुई थी। जिन गुर्गों को विकास ने इकट्ठा किया था, उनके लिए खास इंतजाम किए गए थे।विकास ने अतुल के घर में ही शराब और खाने का इंतजाम किया था।

ये भी पढें-कानपुर कांड:प्रशासन ने बुलडोजर चलवा जमींदोंज कर दिया विकास दुबे का किला..!

बिकरु गांव के ग्रामीण दबी जुबान में बताते हैं कि अतुल के घर में बाहरी लोगों का बहुत आना-जाना होता था। हमेशा उसी के घर में खाना-पीना लगा रहता है। उसके परिवार को तो गांव में देखे सालों हो गए।हालांकि, यह नहीं मालूम कि अतुल का परिवार रहता कहां है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us