Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

अमेठी:स्मृति ईरानी के क़रीबी की गोलीमार कर हत्या..ईरानी की जीत का जश्न मना घर लौट रहे थे.!

अमेठी:स्मृति ईरानी के क़रीबी की गोलीमार कर हत्या..ईरानी की जीत का जश्न मना घर लौट रहे थे.!
फोटो साभार गूगल

अमेठी से सांसद चुनी गई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के क़रीबी एक भाजपा नेता की बीते रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मार हत्या कर दी..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में..

अमेठी: चुनाव परिणामों पश्चात देश के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें आई हैं।ऐसा ही एक मामला अमेठी का है जहां बीती रात अज्ञात हमलावरों ने एक भाजपा नेता की गोलीमार कर हत्या कर दी।आपको बता दे कि इस गोलीकांड में मारे गए भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह स्मृति ईरानीे के बेहद क़रीबी नेताओं में से एक थे।

यह भी पढ़े:अमेठी से हारे राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा.!

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह अपने गाँव बरौलिया में ही शनिवार रात एक जगह कुछ लोगों के साथ मिल बैठकर स्मृति ईरानी की जीत का जश्न मना रहे थे।और वह जब देर रात घर वापस लौट कर आए तो उनके घर मे ही पहुंचकर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।गोली मारने के बाद हमलावर मौक़े से फरार हो गए। घायल सुरेंद्र सिंह को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेक़िन रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-चुनावी जीत हार की बहस में अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस समर्थक की गोली मार की हत्या..!

सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद पूरे गाँव मे कोहराम मचा हुआ है।साथ ही इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव है ।आपको बता दे कि सुरेंद्र सिंह बरौलिया गाँव के पूर्व में प्रधान रह चुके हैं।इसके अलावा सुरेंद्र सिंह इस बार के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी के साथ पूरे चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी लिए हुए थे।और उन्हें स्मृति ईरानी का बेहद की क़रीबी माना जाता था। घटना के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े:ममता बनर्जी देंगी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा.!

गौरतलब है कि देश की सबसे हाई प्रोफ़ाइल सीटों में अमेठी का भी शुमार है अमेठी कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।यहाँ से लगातार तीन बार राहुल गांधी सांसद चुने गए थे लेक़िन इस बार स्मृति ईरानी ने बेहद ही कड़े मुकाबले में राहुल गांधी को अमेठी में धूल चटा दी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us