Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:भाभी और देवर के बीच हो गया इश्क़..घर वालों को चल गया पता तो उठा लिया ये खतरनाक क़दम..दो की मौत!

यूपी:भाभी और देवर के बीच हो गया इश्क़..घर वालों को चल गया पता तो उठा लिया ये खतरनाक क़दम..दो की मौत!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है।यहाँ देवर और भाभी के बीच पनपा प्यार दोनों की मौत का कारण बन गया..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

आगरा:रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर धोखे की बुनियाद में खड़ा हुआ प्यार शादीशुदा प्रेमिका और उसके प्रेमी के मौत का कारण बना।मामला यूपी के आगरा का है जहाँ शनिवार सुबह चचेरी भाभी के साथ उसके देवर ने जहर खाकर जान दे दी है।बताया जा रहा है दोनों आपस मे प्रेम करते थे।

पुलिस ने दोनों के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच पड़तात में जुट गई है।

एक न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में शनिवार को एक शादीशुदा महिला और युवक ने जहर खाकर जान दे दी। रिश्ते में दोनों देवर-भाभी थे। बताया गया है कि उनके बीच प्रेम संबंध था।

ये भी पढ़े-यूपी:इंसान बना हैवान..तीन साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म..पुलिस तलाश में जुटी!

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अपनी चचेरी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी गई। शनिवार की सुबह दोनों चुपके से घर से निकल गए।दोपहर करीब 12 बजे युवक ने अपने परिजनों को फोन पर बताया कि उसने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

देवर के साथ जान देने वाली महिला की शादी 2015 में हुई थी और उसका पति किसान है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us